Chandro Tomar
देश-विदेश

नहीं रहीं विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज ‘शूटर दादी’ Chandro Tomar

Chandro Tomar जो की विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज महिला मणि जाती हैं आज उनका निधन हो गया है। कोरोना महामारी एक के बाद एक करके मशहूर शख्सियतों को हमसे छीन रहा है। आज शुक्रवार को ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज Chandro Tomar का निधन हो गया। 26 अप्रैल को 89 साल की चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। तब से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। ‘शूटर दादी’ Chandro Tomar के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read also: मुख्य सचिव Arun Kumar Singh के निधन पर मुख्यमंत्री मर्माहत

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद Chandro Tomar के ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी गई थी। ट्विटर पेज पर लिखा गया था, ‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।’ ट्विटर पर शूटर दादी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मैसेज किए थे।

चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.