Sawan
देश-विदेश

सावन में राशिनुसार करें भगवान शिव की पूजा

सावन (Sawan) का महीना-भगवान भोलेनाथ का महीना-भक्ति का महीना, जी हाँ,मित्रों! सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है

सावन मास (Sawan) में शिव पूजन का विशेष महत्व है। सावन मास विशेष रूप से देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम माह है। महादेव की कृपा प्राप्त होते ही व्यक्ति के संपूर्ण दोष समाप्त हो जाते हैं। समाज में यश, मान-सम्मान, गौरव और धन आदि सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में सोमवार का बड़ा महत्व है। इस दिन पूजा का फल दुगुना मिलता है।

साल 2021 में पहला सोमवार 26 जुलाई को, दूसरा सोमवार 2 अगस्त को, तीसरा सोमवार 9 अगस्त और अंतिम चौथा सोमवार 16 अगस्त के दिन पड़ेगा। सावन के दौरान पूजा करते वक्त जातक को संकल्प के साथ पूजा की शुरुआत करनी चाहिए। सोमवार के दिन शिवस्त्रोत का पाठ करना चाहिए। हो सके तो शिवमंदिर जाकर दूध और जल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। ऊँ नम: शिवाय का मंत्रजाप करना चाहिए। सावन के सोमवार के व्रत वाले दिन शिवोपासना में महारुद्री पाठ, लघुरुद्री या अतिरूद्री का पाठ करना चाहिए। शिवलिंग का अभिषेक गन्ने का रस, दूध, गुड़ का रस, दही, बेल का रस, घी, शहद, भांग, दूध और धतूरा से करना शुभ माना जाता है।

Read Also: Sawan Month Special : श्रावण मास में रुद्राभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव

ज्योतिष शास्त्र में भी शिव की आराधना से कुंडली के बहुत सारे दोषों की शांति हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप अपनी जन्म लग्न या जन्म राशि के अनुसार भगवान शिव की आराधना करते हैं तो आपको कई गुना अधिक लाभ प्राप्त होता है।तो आइए इस लेख में जानते हैं राशिनुसार कैसे करें सावन में भगवान शिव की पूजा।

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मान्यता है कि मेष राशि के जातक सावन में गुड़, जल और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें तो यह बहुत ही पुण्य फलदायी रहता है। इस राशि के जातक के लोग शिवलिंग पर गुलाल जरूर अर्पित करें और पूजा के समय “ॐ नागेश्वराय नम:” मंत्र का जाप भी करें तो भगवान शिवशंकर आपके मन की मुराद जल्द पूरी करते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ तो भगवान शिव के वाहन भी हैं। आपके राशि स्वामी शुक्र माने जाते हैं। वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक गुड़, जल, तिल और दूध से करना चाहिए। इस राशि के जातक के लोग शिवलिंग पर आक का फूल जरूर अर्पित करें। और साथ ही इन्हे अपने कष्टों के निवारण व अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिये शिव रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिये।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। मिथुन राशि के जातक के लिए भगवान शिव का अभिषेक जल, केसर, दूध और शहद से करना शुभ माना जाता है। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपको चाहिए कि कुछ हरे और मौसमी फल शिवलिंग पर अर्पित करें

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। कर्क राशि के जातकों को शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करना चाहिए. इस राशि के लोगों को शिवजी के द्वादश नाम का स्मरण करने से लाभ होगा. आपको शिवलिंग पर कच्चे चावल जरूर अर्पित करने चाहिए, ऐसा करने से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी और धन की प्राप्ति होगी। लेकिन ध्यान रखें, शिवलिंग पर केवल साफ और अखंड चावल के दाने ही चढ़ाएं। मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर खंडित चावल नहीं चढ़ाये जाते है।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि के जातकों को बेल के रस, और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। आपको चाहिए कि अनार का फूल शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें इसके साथ ही शिवालय में भगवान श्री शिव चालीसा का पाठ भी करें।यह आपके लिये अति लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। कन्या राशि के जातक के लिए भगवान शिव का अभिषेक जल, केसर, दूध और शहद से करना शुभ माना जाता है। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपको चाहिए कि कुछ हरे और मौसमी फल शिवलिंग पर अर्पित करें

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक गुड़, जल, तिल, दही और दूध से करना चाहिए।इस राशि के जातक शिवलिंग पर आक का फूल जरूर अर्पित करें और साथ ही इन्हे अपने कष्टों के निवारण व अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिये शिव रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिये।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल माने जाते हैं। मान्यता है कि वृश्चिक राशि के जातक सावन में गुड़, जल और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें तो यह बहुत ही पुण्य फलदायी रहता है। इस राशि के जातक शिवलिंग पर गुलाल जरूर अर्पित करें।और पूजा के समय “ॐ नागेश्वराय नम:” मंत्र का जाप भी करें तो भगवान शिवशंकर आपके मन की मुराद जल्द पूरी करते हैं।

धनु राशि
बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना जाता है। धनु राशि वाले जातकों को सावन माह में प्रात:काल उठकर शिवलिंग पर दूध में चांदी का वर्क मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। आपके लिये शिवाष्टक का पाठ कष्टों का नाश करने वाला माना जाता है।

मकर राशि
मकर शनि की राशि मानी जाती है। दूध, घी और सरसों के तेल से भगवान शिव की पूजा आपके लिये जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाली रहती है। इसी के साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ही माने जाते हैं। कुंभ राशि के जातकों को गन्ने के रस और घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिये। साथ ही धन लाभ पाने के लिये शिवाष्टक का पाठ आपको करना चाहिये। जल्द ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। मीन राशि के जातकों को दूध, दही और शहद को शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिये। घर में सुख समृद्धि व धनधान्य में वृद्धि के लिये पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय: का चंदन की माला से 108 बार जाप करना चाहिये।

मृत्युंजय शर्मा

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.