corona vaccine
राजनीति

corona vaccine के लिए पहले ही दिन 1.33 करोड़ लोगों ने कर दिया रजिस्ट्रेशन

18 साल से ऊपर के लोगों के लिए corona vaccine का रजिस्ट्रेशन कल से ही शुरू हुआ है और पहले ही दिन एक करोड़ लोगों ने corona vaccine का रजिस्ट्रेशन करवा लिया। कोरोना के बढ़ते मामलों और भयावह होती स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने वैक्सिनेशन बढ़ाने का फैसला किया। बुधवार से कोविन ऐप पर 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया। पहले तो लोग ऐप पर रजिस्ट्रेशन ही नहीं कर पा रहे थे। शाम 4 बजे के बाद जब रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ तो एक ही दिन में रिकॉर्ड 1.33 करोड़ लोगों ने टीका के लिए रजिस्ट्रेशन करवा दिया।

Read Also: बहुत ही खराब हालत में है बिहटा ESI अस्पताल : पप्पू यादव

इतने ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन कुछ दिनों में सरकार के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। पहले से ही राज्य सरकारें कहती रही हैं कि उनके पास वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। अस्पतालों से लोगों को निराश होकर वापस आना पड़ता था। एक दिन में 25 से 30 लाख लोगों का ही वैक्सिनेशन संभव हो पा रहा है।

AIIMS के एक डॉक्टर ने कहा कि समय से टीकाकरण करना भी एक बड़ी चुनौती होगा। लोगों को टीका लगवाने के बाद अपने काम पर भी लौटना होगा। ऐसे में इतना बड़ा अभियान आसान नहीं है। देश में लगभग 59 करोड़ की आबादी 18 से 44 साल के बीच की है। जब 60 साल से ऊपर वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था तो एक दिन में 25 लाख के करीब रजिस्ट्रेशन होते थे। इसके बाद दूसरे चरण में लोग बिना रजिस्ट्रेशन के भी टीका लगवाने आते थे।

अब तक कोविन पर 14.80 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें से केवल 2.91 करोड़ ऑनलाइन हुए हैं बाकी लोग सेंटर पर पहुंचकर ही रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे। बहुत सारे राज्य पहले से ही वैक्सीन के स्टॉक को लेकर शिकायत कर रहे हैं। कई शहरों से रिपोर्ट मिली है कि 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सिनेशन के लिए अपॉइनमेंट स्लॉट ही नहीं मिला। रांची में लोगों को दो हफ्ते बाद का नंबर मिला है। वहीं गुजरात, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और असम के अस्पतालों ने 45 साल से नीचे वालों के लिए स्लॉट की कमी दिखाई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.