बुधवार को एक नया खुलासा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 2017 में चार नेताओं ने गलत सलाह द...
राजनीति

4 खास लोगों ने मुख्यमंत्री को दी थी महागठबंधन छोड़ने की सलाहः ललन सिंह

 पटना, संवाददाता। बुधवार को एक नया खुलासा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 2017 में चार नेताओं ने गलत सलाह दी थी। इसी वजह से वे महागठबंधन की सरकार से अलग हुए थे। ललन सिंह ने यहां तक कह दिया कि 2017 में तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोप का कोई मतलब नहीं था, बल्कि कुछ नेताओं की सलाह की वजह से उन्होंने राजद का साथ छोड़ा था।

 जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर ललन सिंह ने 2017 में राजद से अलग होने के सवाल पर कहा कि चार नेताओं ने नीतीश कुमार को सलाह दी थी कि आप अब एनडीए का हिस्सा हो जायें। इन्हीं नेताओं की सलाह की वजह से नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ा था।

 ललन सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि जिन नेताओं ने हमारे मुख्यमंत्री को सलाह दी थी, उनमें एक हमारे बगल में बैठे हुए हैं। मंच पर बैठे संजय झा की तरफ इशारा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि एक तो यही हैं। इसके अलावे एक नेता हैं हरिवंश जी। हरिवंश जी राज्यसभा के उपाध्यक्ष हैं। तीसरे शख्स का नाम इस तरह लिया कि एक बीजेपी के एजेंट हैं, यानी आरसीपी सिंह। आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार को राजद से अलग होने की सलाह दी थी। चौथे शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन इतना कहा कि वे राष्ट्रपति के सलाहकार हो गये।

Read also- बिहार में फिर महागठबंधन की सरकार,नीतीश मुख्यमंत्री और तेजस्वी उपमुख्य मंत्री

 उन्होंने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाय। साथ ही कहा कि अब भाजपा अटल-आडवाणी वाली पार्टी नहीं रही, जो 1996 से सभी दलों को साथ लेकर चलती थी। मौजूदा भाजपा ऐसी है जो अरुणाचल में जदयू के विधायकों को तोड़ लेती है। वहां 7 में से 6 जदयू के विधायक तोड़े गए। क्या यही गठबंधन धर्म था।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना था। उन्होंने कोई साजिश नही की और सब कुछ ठीक रहा। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव के समय जिस व्यक्ति आरसीपी को नीतीश कुमार ने जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, उस व्यक्ति को ही भाजपा ने साजिश के तहत अपने साथ जोड़ लिया। जिन लोगों ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जदयू को नुकसान पहुँचाया वही सब भाजपा में शामिल हो गए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.