Mangal Pandey
राजनीति

कोरोना दवा भंडारण के लिए 9 करोड़ जारी, सरकार कोरोना से निबटने के लिए है तैयार: Mangal Pandey

जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के रोकथाम, मरीजों का बेहतर इलाज और वैक्सीनेशन से निबटने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह तैयार है। उक्त बातें 10 अप्रैल (शनिवार) को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना से, जनता की सुरक्षा, सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने के लिए राज्य सरकार सभी एहितियाती कदम उठा रही है। कोविड 19 के परिप्रेक्ष्य में कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु दवा भंडारण के लिए लगभग 9 करोड़ (8 करोड़ 85 लाख 81 हजार 944) व्यय की स्वीकृति बिहार सरकार ने दी है। बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड इस राशि का उपयोग कोरोना वायरस के खिलाफ दवा भंडारण के लिए करेगा।
Read Also : Ashwini Choubey ने डॉ. मोहन भागवत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस राशि से पीपीई किट्स, एन-95 मास्क, आरएनआ एक्सट्रैक्शन किट्स, एंटीजेन किट, आरटीपीसआर किट, 3-प्लाई मास्क, सैनिटाइजर और आवश्यक दवाईयाँ आदि खरीदी जाएगी। इससे पूर्व कोविड 19 इमरजेंसी रिस्पांस के लिए 33.12 करोड़ राशि खर्च करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त विभाग ने कोरोना से निबटने के लिए 80 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान की है। कुल मिलाकर कोरोना को हराने के लिए राज्य सरकार ने 120 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करने की मंजूरी दी है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि 45 से अधिक उम्र के लोग निःसंकोच टीका केन्द्र पर जाकर टीका लगवाएं, मास्क पहने और आसपास में लोगों को मास्क पहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, आपस में कम से कम दो गज की दूरी का भी ख्याल रखें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.