AAP ka logo
राजनीति

भारत बंद के समर्थन में अब आई आम आदमी पार्टी

भारत बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी। पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। नये कृषि कानूनों के विरोध में10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने के लिए 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद करने का आहवान किया है। जिसका समर्थन देश की विपक्षी पार्टियां कर रही है। इसी क्रम में आप पार्टी के बिहार प्रभारी-सह-विधायक संजीव झा ने कहा है कि 27 सितम्बर (सोमवार) को होने वाले भारत बंद का आम आदमी पार्टी बिहार में समर्थन करेगी।

READ ALSO- सीडीपीओ कार्यालय परिसर में अदा की गयी गोद भराई की रस्म, लगा पोषण मेला

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ता भारत बंद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर बिहार में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसान आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश तथा पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि 27 सितम्बर को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बंद के समर्थन में पटना की सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसान आंदोलन के समर्थन में अपने कारोबार को बंद रखें और अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। बंद के दौरान एम्बुलेंस सेवा एवं किसी मजबूर व्यक्ति का रास्ता नहीं रोकें।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=Dp6_nqbBdP8

उन्होंने कहा है कि सरकार नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों का दमन करना चाहती है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। किसानों को अब आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। यह आंदोलन अब किसानों का नहीं बल्कि जनता का आंदोलन बन गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.