राजीव रंजन प्रसाद बने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता । जनता दल यू में एक बड़ा फेर बदल हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने ...
राजनीति

केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद राजीव रंजन प्रसाद बने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता

राजीव रंजन प्रसाद बने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता । पटना, संवाददाता। जनता दल यू में एक बड़ा फेर बदल हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही नये राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद को सौंप दी गई है। केसी त्यागी ने अपने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी महासचिव आफाक अहमद खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है।

केसी त्यागी पार्टी का एक बड़ा चेहरा रहे हैं और लंबे समय से पार्टी का पक्ष मीडिया के समक्ष रखते रहे हैं। दूसरी तरफ राजीव रंजन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पहले से ही हैं। मीडिया से उनके ताल्लुकात भी अच्छे रहे हैं। प्रवक्ता के तौर पर भी उनका लंबा अनुभव है। वो पार्टी के पक्ष के साथ किसी न किसी बड़े मीडिया के स्क्रिन पर दिखते हैं। पार्टी का पक्ष रखते हुए वो बड़े ही तार्किक दिखते हैं। साथ ही विपक्षियों पर हमला भी बड़े ही शालीन तरीके से करते हैं। राजीव रंजन की खास बात ये है कि वो अपनी बारी आने पर ही अपनी बात रखते हैं और डिबेट की गरीमा को कभी वाधित नहीं करते। यही वजह है कि सभी बड़े मीडिया के वे चहेते पैनलिस्ट हैं। इसके साथ ही अपनी जाति कायस्थों पर उनकी खास पकड़ है। और कायस्थों का एक विश्वस्तरीय संगठन ग्लोबल कायस्थ संगठन भी चलाते हैं। इस संगठन के वो ग्लोबल ध्यक्ष भी हैं। कायस्थ, दलित और मुस्लिमों के एक संगठन ‘कदम’ के भी वो संस्थापक हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने के बाद राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उनका, पार्टी का और राष्ट्रीय अध्यक्ष को आभार प्रकट किया। ऐसा माना जा रहा है कि उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने से जदयू का पक्ष मीडिया के सामने और गंभीरता के साथ दमदार तरीके से आएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद राजीव रंजन प्रसाद बने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *