किसान बिल के विरोध में किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद का बिहार में भी असर दिखा है। बिहार की राजधानी पटना में सुबह से ह...
राजनीति

कृषि कानूनों को वापस लेना होगा : भारत बंद में बोले प्रेमचन्द सिंह

 पटना,संवाददाता। किसान बिल के विरोध में किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद का बिहार में भी असर दिखा है। बिहार की राजधानी पटना में सुबह से ही जाप समर्थक सड़क पर उतरकर डांक बंगला चौराहे को बंद कर दिया। पटना में कृषि बिल के विरोध में बैनर-पोस्टर के साथ बंद समर्थकों ने नारेबाजी की।

इस दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने बताया कि ये किसान बिल पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाया गया है, इससे किसान का कोई फायदा नहीं है। सरकार किसानों को मारना चाहती हैं।

Read also – सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का है विशेष महत्व

जाप के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह ने मार्च को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आज किसानों के समर्थन में जाप कार्यकर्ता सड़कों पर थे। केंद्र सरकार किसान विरोधी हैं। जबतक सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी तबतक हमसब किसानों के पक्ष में संघर्ष करते रहेंगे।

जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून को वापिस नहीं ले लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जाप कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी और गरीब विरोधी बताया है। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक भाई ने कृषि कानूनों की जमकर आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि ये कानून खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला है। किसानों की आर्थिक कमर टूट जाएगी और वे गरीबी के दलदल में धंस जाएंगे।

watch it also – ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे | नवार्ण मंत्र | Devi Mantra 108 Times | NAVARNA MANTRA

  इस भारत बंदी में युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, प्रदेश प्रवक्ता शान परवेज, पूनम झा, सुप्रिया खेमका,  आजाद चांद, अकबर अली, नवल किशोर यादव, अरुण यादव, सुधांशु राठौर, टिंकू यादव, अमरनाथ कुमार, सोनी देवी, सन्नी यादव, नीतीश कुमार सिंह, शकील अंसारी, मधुसूदन यादव सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.