Arun Kumar
राजनीति

Arun Kumar के निधन पर Ashwani Kumar Choubey ने व्यक्त किया शोक

बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति प्रोफेसर Arun Kumar का हुआ निधन

पटना,सवांददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रोफेसर Arun Kumar के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि “प्रोफेसर Arun Kumar के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख़ को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
Read Also: IGIMS में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगीः नीतीश कुमार

उनके निधन से राजनीति के साथ सामाजिक, शैक्षणिक और साहित्यिक क्षेत्र को भी भारी क्षति हुई है। संसदीय मामलों में उनकी जानकारी की लोग दाद देते रहे। सामाजिक क्षेत्रों में उन्होंने युवावस्था से ही सभी स्तर पर अपना योगदान दिया। उनकी अभिरुचि साहित्य में भी रही। लिखने पढ़ने में वे लगातार सक्रिय रहते थे। एक व्यक्ति के तौर पर वे मिलनसार, सरल हृदय और सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे जो हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए मदद के लिए तैयार रहते थे”।

सीएम नीतीश कुमार ने भी बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रोफेसर अरुण कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र से दूरभाष पर बात कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी है। प्रोफेसर अरुण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.