केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री Ashwini chaube ने कहा कि उत्तर प्रदेश ...
राजनीति

यूपी में जनता माफियाओं व  परिवारवादियों सबक सिखाएगी: Ashwini chaube

पटना/आजमगढ़, संवाददाता।केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने माफियावादियों व घोर परिवारवादियों को ऐतिहासिक सबक सिखाने का मन बना लिया है।  जनता-जनार्दन के अनंत आशीर्वाद से हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय है।

Read also-‘ मानव अधिकार रक्षक ‘ करेगा महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बैठक में लिया गया निर्णय 

  केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने रविवार को आजमगढ़ व अतरौलिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। जो रुझान मिल रहे हैं। जनता जनार्दन ने योगी जी को आशीर्वाद दे दिया है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की डबल इंजन की सरकार पुनः उत्तर प्रदेश में आ रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि लगातार एक सप्ताह से अधिक समय से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घूम रहा हूं। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल गया है।  प्रचंड बहुमत से योगी जी आ रहे हैं। 

Get Corona update here

  श्री चौबे ने कहा कि आजमगढ़ एक व्यवसायिक केंद्र के रूप में पूरे देश में जाना जाए, इसके लिए योगी जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने जो सुशासन का मॉडल दिया। आज उसकी हर जगह तारीफ है। बुलडोजर देखने मात्र से ही अपराधी, माफिया, गुंडा तत्वों को उत्तर प्रदेश में भय सताने लगता है। बुलडोजर रोड पर देखते ही वे भाग खड़े होते हैं। विकास के लिए अपराध पर अंकुश जरूरी है। योगी जी ने अपराध पर अंकुश लगाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की जो गति प्रदान की है, इसकी निरंतर आगे बढ़ता रहेगी। परिवारवादी पार्टियां जिन के राज में गुंडातत्वों की समानांतर सरकार चलती थी। जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.