फोर्टिफिकेशन दूर करेगा कुपोषण। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी...
राजनीति

हैदराबाद हादसे में बिहारी श्रमिकों की मृत्यु पर अश्विनी चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, संवाददाता। हैदराबाद हादसे में बिहारी श्रमिकों की मृत्यु । केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तेलंगाना के हैदराबाद में अग्निकांड में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Read also- बिहार दिवस पर सच्चिदानन्द सिन्हा को भूलने की निंदा की मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय ने

 ज्ञातव्य है कि हैदराबाद में बुधवार तड़के एक लकड़ी और कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई थी। सीढ़ी संकड़ी होने के कारण ये श्रमिक घटना स्थल से भाग कर अपनी जान नहीं बचा पाए। मरने वाले 11प्रवासी मजदूरों में 8 मजदूर सारण के और 3 कटिहार के बताए जाते हैं। प्रारंभिक जाच के अनुसार आग पहले नीचे के गोदाम में लगी थी और बाद में ऊपर कमरे में फैल गई।  

Get Corona update here

 बिहारी श्रमिकों की मृत्यु पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने टिवट कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने टिवट कर कहा कि “हैदराबाद में हुए अग्निकाण्ड में बिहार के श्रमिक भाइयों की मृत्यु से मन व्यथित है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.