SANJAY KAROL
राजनीति

पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश SANJAY KAROL के हालात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लिया

SANJAY KAROL कोरोना से पीड़ित हैं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एम्स के निदेशक से बात कर मुख्य न्यायाधीश SANJAY KAROL के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए इसमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए.

पटना.

एम्स में भर्ती कोरोना से पीड़ित पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के स्वास्थ्य की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लिया। श्री चौबे ने पटना एम्स के निदेशक डॉ पी के सिंह से श्री करोल के स्वास्थ्य की सारी जानकारी लेते हुए इसमें सुधार हेतु उन्हें सभी आवश्यक कदम उठाने के दिए। पटना एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सी एम सिंह और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार से भी श्री चौबे ने बात कर मुख्य न्यायाधीश के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी देते रहने का निर्देश दिया।
Read Also : Narendra Modi लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, कहा जो योग्य हैं जल्द लगवाएं टीका

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि “मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी और समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए मै पिछले 2 दिनों से लगातार पटना एम्स के निदेशक से बात कर रहा हूं। मैंने इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से कामना करता हूं कि बहुत जल्दी मुख्य न्यायाधीश महोदय और कोरॉना से मुक्त और स्वास्थ्य को कर हमारे बीच लौटेंगे”।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.