केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्री...
राजनीति

संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश गर्ग के निधन पर अश्विनी चौबे हुए भाव विह्वल

पटना,संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश गर्ग के निधन पर उनसे पुराने संबंध को लेकर भाव विह्वल हो गए। गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्री चौबे ने गर्ग के निधन पर कहा कि मुझे व्यक्तिगत और संघ परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों,परिजनों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मैं उनकी तबीयत को लेकर लगातार चिंतित रहा और उनका कुशलक्षेम डॉ. आरएन सिंह से लेता रहा। पिछले सप्ताह ही पटना में अस्पताल में जाकर उनसे मिला और हाल समाचार लिया था। उस समय पता नही था कि इतनी जल्दी वे हम सबको छोड़ कर चले जायेंगे।

Read also- हरिहर क्षेत्र : बिहार में प्रथम बार सवा लाख दीपों का महाश्रृंगार महोत्सव

 अश्विनी चौबे ने कहा कि मूलतः अलीगढ़ के रहने वाले स्व गर्ग को 1966 में भारतीय जनसंघ का दायित्व मिला। 1967 में उत्तर प्रदेश में संबित सरकार के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 70 के दशक में वे बिहार में संघ कार्य के लिए भेजे गये। आपातकाल के दिनों में भूमिगत रहकर लगातार संघर्ष किया। पटना, गया और शाहाबाद में संघ की जितनी गुप्त बैठकें होती थी, उसके सूत्रधार ओम प्रकाश ही होते थे। मेरा उनसे उसी समय से संपर्क रहा। यह संबंध उनके बिहार के प्रांत प्रचारक 1980 में बनने के बाद और ज्यादा प्रगाढ़ होता गया। जेपी आंदोलन में उनकी अतुलनीय भूमिका, अदभुत संगठनकर्ता और मृत्यु उपरांत अपना देहदान करनेवाले स्व. गर्ग के व्यक्तित्व और कृतित्व की कोई तुलना नहीं हो सकती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.