लाठी चार्ज के बाद अश्विनी चौबे जम कर बरसे बिहार सरकार पर। बिहार लाठी के दम पर नहीं चलेगा। चच्चा-भतीजा की लठमार जोड़ी की उल्टी गिनती शुरु ...
राजनीति

लाठी के दम पर बिहार नहीं चलेगा, उल्टी गिनती शुरु : अश्विनी चौबे

पटना,संवाददाता। लाठी चार्ज के बाद अश्विनी चौबे जम कर बरसे बिहार सरकार पर। बिहार लाठी के दम पर नहीं चलेगा। चच्चा-भतीजा की लठमार जोड़ी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शांतिपूर्ण मार्च पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया, उसने आपातकाल की याद दिला दी। जिस बर्बरता से नेताओं, जनता और महिलाओं को पीटा गया है, उनपर पानी की बौछारें की गई है वो बर्बरता तो जेपी आंदोलन में भी देखने को नहीं मिला था।
ये बातें प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार बीजेपी द्वारा विधानसभा मार्च पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में कही। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि चच्चा-भतीजा की जोड़ी ये जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है। अंहकारी और दम्भी सरकार को नहीं चलने दिया था। इस महागठबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह सामान्य लाठीचार्ज नहीं था, यह तो सुनियोजित हमला था। जिसमें दो जानें गईंं। इसका हिसाब जनता लेगी।

Read also-तेजस्वी के इस्तीफे का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता: चित्तरंजन गगन

विज्ञप्ति में कहा गया है कि महागठबंधन सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी द्वारा मार्च में आई जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू किया। एक शांतिपूर्ण मार्च पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश कुमार और तेजस्वी, लालू यादव के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो जयप्रकाश नारायण से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश कुमार उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं।

Read also- Sawan Special: ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति के लिए राम आए थे बैकठपुर मंदिर

कार्यकर्ता की मौत पर दुख
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने जहानाबाद से विधानसभा मार्च में आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विजय सिंह की पुलिसिया कार्रवाई में मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की पुलिस ने हमारे कार्यकर्ता जहानाबाद के विजय सिंह की राजनीतिक हत्या की है। हम विजय की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे। तानशाह कान खोल के सुन लो तुम्हारे कुशासन और तानाशाही के खिलाफ बिहार की जनता और हमारा एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत एंबुलेंस का इंतजाम नहीं किया गया था। जिस वजह से घायलों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हुई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.