BJP FATUHA
राजनीति

BJP FATUHA ने मनाया स्थापना दिवस,भाजपाइयों को किया गया याद


फतुहा। BJP FATUHA कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौका था स्थापना दिवस का, BJP FATUHA के द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

Read Also Covid vaccination: टीका के बाद भी टिका कोरोना

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने किया तथा संचालन श्याम किशोर ने किया।
मौके पर संगठन के बाढ जिला अध्यक्ष डा. सिया राम सिंह, मंडल प्रभारी केशव कांत प्रसाद, अनामिका अग्रवाल, पूनम केशरी, सुनील वर्मा, राणा राजेंद्र पासवान, अनिल शर्मा, पिंकी देवी, पंकज कुमार, शिल्पी देवी, शैलेश कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा की, कोरोना काल में बीजेपी ने फतुहा में कई कार्य किये, सब ने इस बात को सराहा।

आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी मंगलवार यानी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई.
Read Also किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : Nitish Kumar

पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है और सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आकार और विस्तार देने वाले हमारे आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी, आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी जैसे अनेकों वरिष्ठों का आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है.

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.