सांसद और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने दिया महिलाओं को मान सम्मान। शहर के गोविन्दपुर स्थित एक निजी हॉल में गुरुवार को भाज...
राजनीति

भाजपा ने महिलाओं को मान-सम्मान देने का काम किया हैः सांसद रविशंकर प्रसाद

फतुहा, अमरेंद्र। सांसद और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने दिया महिलाओं को मान सम्मान। शहर के गोविन्दपुर स्थित एक निजी हॉल में गुरुवार को भाजपा संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के तहत भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता की अध्यक्षता में फतुहा विधानसभा के सभी मंडल मोर्चा के सातों अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारियों और वरीष्ठ भाजपा कार्यकताओं की एक बैठक हुई।

 बैठक का संचालन महिला मोर्चा के जिला महामंत्री सुषमा गुप्ता ने किया। बैठक को चंडीगढ़ महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन ने संबोधित करते हुए कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। पहले महिलाएं घरों से नही निकलती थी अब घरों से निकलकर महिलाएं अपने परिवार के विकास के लिए नौकरी कर रही है। छोटे -छोटे उधोग धंधे कर रही है। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कर्ई कल्याणकारी योजनाओं चला रखी है। केन्द्र सरकार ने पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना सहित कर्ई योजनाओं का लाभ दे रही है।

Read also- आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव के पहले दिन नाटक जुर्म का मंचन

  बैठक को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं मान सम्मान देने का काम किया है आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया है, जो एक मिशाल है। watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 बैठक में जिलाध्यक्ष डा. सियाराम सिंह, फतुहा विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार ई. सत्येन्द कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मधुबाला शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार वत्स, जिला महामंत्री अरविंद यादव, जिला मंत्री मुन्ना सिंह, लक्ष्मण साहु, राणा राजेंद्र पासवान, भास्कर पटवा, रामजी प्रसाद, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महामंत्री पूनम केशरी, भाजयुमों अध्यक्ष अभिषेक झा, रंजना गुप्ता, प्रतिमा पाण्डेय, पिंकी साहु, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, गोपाल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.