जाति जनगणना को लेकर जीकेसी की अपील। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार में हो रहे जाति जनगणना के
राजनीति

भाजपा डरती है नीतीश कुमार से:राजीव रंजन

पटना/दिल्ली, संवाददाता। नीतीश कुमार से भाजपा डरती है। यह दावा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने आज की है। साथ ही राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने आज कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर अब सम्पूर्ण राष्ट्र आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। कमरतोड़ महंगाई,क्षेत्रीय दलों,वाम मोर्चा एवं कांग्रेस को ख़त्म करने की तिकड़म एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध चारों दिशाओं पूर्व पश्चिम उत्तर एवं दक्षिण भारत के राज्यों में भयंकर आक्रोश पनप रहा है,जिसे बिहार के सात दलों के गठबंधन ने एक सामूहिक प्रकटीकरण का स्वरुप प्रदान किया है। Read also- शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

 श्री प्रसाद  ने कहा कि दक्षिण  के राज्यों में खस्ताहाल बीजेपी को पूर्वी,केंद्रीय भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी जनता पछाड़ेगी । श्री  प्रसाद ने कहा कि संयुक्त  विपक्ष एवं जनाक्रोश के सामने बीजेपी की अधिनायकवादी,अलोकतांत्रिक,जनविरोधी नीतियों की पराजय सुनिश्चित है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

श्री प्रसाद ने नीतीश कुमार से भाजपा को डर ,का दावा इसीलिए किया है कि श्री कुमार देश के सर्वाधिक अनुभवी मुख्यमंत्री हैं, सभी दलों में उनकी स्वीकार्यता है एवं 40 वर्षों का उनका बेदाग संसदीय जीवन है एवं उनमें देश में बिखरे विपक्ष को एकजुट कर, बीजेपी को कड़ी शिकस्त देने का माद्दा है। नीतीश कुमार की अगुवाई में लगभग पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा हो सकता है। यही वजह है कि भाजपा ऩीतीश कुमार से लगातार डरती रही है और आज भी डरती है।   

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.