BJP Kisan Morcha
राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा ने गांवों में चलाया टीकाकरण जागरूकता अभियान


फतुहा, अमरेन्द्र कुमार। BJP Kisan Morcha की ओर से फतुहा प्रखण्ड के मोजीपुर, विक्रमपुर गांव में कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए ग्रामीण- मजदूरों-किसानों के बीच टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से थीम था-मेरा बूथ, कोरोना मुक्त।
इसके साथ- साथ खुद पर कर्फ्यू लगाएं, कोरोना वायरस और न फैलाएं, मास्क और दो गज की दूरी, वैक्सीन है जरूरी। जैसे नारो के साथ टीकाकरण जागरूकता अभियान गाँव के हर टोले तक चलाया गया।

Read Also: लव जिहाद के विरुद्ध बिहार में सख्त कानून बनाया जाए:जीवन कुमार

BJP Kisan Morcha जागरूकता अभियान में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने ग्रामीणों से कोरोना टीका लेने की अपील की और कहा कि वैक्सीन को लेकर विपक्षी दलों की ओर से फैलायी गई अफवाह में न आकर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करें और टीकाकरण जरूर कराएं। खुद को कोरोना से सुरक्षित रखें,इससे देश सुरक्षित रहेगा।

मौके पर किसान मोर्चा फतुहा ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व अध्यक्ष अजय यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार राय, उमा पासवान, शशि शर्मा, आनंद मिश्रा, सुनील साव, संतोष पण्डित, संजीव पटवा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने भी माना की ऐसे टीकाकरण जागरूकता अभियान से उन्हें लाभ हुआ है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.