भाजपा महिला मोर्चा
राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने फल और सब्जी विक्रेताओं को किया सम्मानित

फतुहा, संवाददाता। प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा बीस दिवसीय कार्यक्रम कर रही है। अलग अलग दिन अलग अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के अन्तर्गत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़ा के अंर्तगत मंगलवार को सेवा एवं सर्मपण कार्यक्रम के तहत फल/सब्जी बेचने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये फल/सब्जी बेचने वाली महिलाएं फतुहा चौराहा, छोटी लाईन में फल/सब्जी बेचती हैं।

इसे भी पढें- https://xposenow.com/bihar/kayastha-society-is-taking-global-expansion-as-an-intellectual-caste-rajiv-ranjan-prasad-14569-2021-09-21/// बौद्धिक जाति के रूप में वैश्विक विस्तार ले रहा है कायस्‍थ समाज : राजीव रंजन प्रसाद

 इस मौके पर पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत कई लोगों को पौधरोपन कार्यक्रम के लिए कई लोगों को पौधा वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महामंत्री पूनम केशरी, अनुराधा सिंह, प्रतिमा पाण्डेय, चौरसिया देवी, आईटी सेल की शोभा कुमारी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जिला मीडिया प्रभारी डा. लक्ष्मी नारायण सिंह और जिला महामंत्री अरविंद यादव। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी डा. लक्ष्मी नारायण सिंह और जिला महामंत्री अरविंद यादव को सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.