BJP Mahila Morcha
राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण


फतुहा। शहर में BJP Mahila Morcha की जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता के नेतृत्व में BJP Mahila Morcha के जिला पदाधिकारीओं और प्रखंड और नगर मंडल में जल -जीवन हरियाली को लेकर पौधारोपण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता को बूथ स्तर तक पहुंचाया। जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देना है तो पर्यावरण को स्वच्छ रखने का उत्तरदायित्व उठाना ही होगा।

Read Also: गोविंदपुर और सम्मसपुर को जोड़ने वाली लोहा पुल क्षतिग्रस्त होने से दुकानदार मायूस

इस अवसर पर महिला मोर्चा के बाढ़ संगठन जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता ने बताया की फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, बाढ़ सहित सभी नगर मंडल और प्रखंडों में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय, जिला मंत्री रंजना गुप्ता, अनुराधा सिंह, फतुहा महिला मोर्चा के महामंत्री पूनम केशरी समेत कर्ई मौजूद रहे। वहीं किरण गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण बचाने हेतु सभी को पेड़ अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.