भाजपा की पहली जारी सूची में नौ नेताओं के नाम। बिहार से दो उममीदवार। नितिन नवीन के साथ शिवेश कुमार भी जाएंगे राज्यसभा
पटना, संवाददाता। BJP अपने नये बने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा भेज कर उनका पार्टी और राजनीति दोनों में ही कद बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इमानदार, मेहनती और राजनीति में अबतक निर्विवादित रहे नितिन नवीन ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के समय बिहार की एनडीए सरकार में एक महत्वपूर्ण मंत्री थे। पहली बार चुनावी राजनीति में प्रवेश के समय से ही वो लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य भी हैं। फिलवक्त भी वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और लगातार रिकार्ड वोटों से जीतते रहे हैं। जनता के साथ हमेशा खड़े रहने वाले नेता के रूप में इनकी लोकप्रिय छवि है। फिलहाल वो भाजपा की ओर से बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने और स्ट्रैट्जी बनाने में व्यस्त हैं।
अब भाजपा की पहल से वो पहली बार राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे। पार्टी और सीटों की संख्या के हिसाब से उनका राज्यसभा सांसद बनना तय है। अब उनकी आवाज राज्यसभा में गूंजेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बिहार के एक और नेता शिवेश कुमार को भी भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।
इसे भी पढ़ें- महादेवी वर्मा सम्मान समारोह-2026 बापू टॉवर में होगा आयोजित
BJP के नौ उम्मीदवार
3 फरवरी को भाजपा द्वारा जारी सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। नितिन नवीन के अतिरिक्त आठ अन्य उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की गई है। इस सूची के अनुसार बिहार से नितिन नवीन, शिवेश कुमार, पश्चिम बंगाल से पार्टी के नेता राजीव सिन्हा, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा,हरियाणा से संजय भाटिया और ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार का नाम शामिल किया गया है।




