भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा रामचरितमानस ग्रंथ पर...
राजनीति

भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

पटना, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा रामचरितमानस ग्रंथ पर दिए गए विवादित बयान पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे के साथ नारेबाजी भी की। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार उपस्थित रहे।

  इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा रामचरितमानस पर दिए भ्रामक और अनैतिक वक्तव्य के खिलाफ पूरे प्रदेश में पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया है। युवा मोर्चा धार्मिक ग्रंथ पर ऐसे बयान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार के शिक्षामंत्री ने कुतर्क सामने रख सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ का उपहास करने का पाप किया है, इससे युवा मोर्चा रोष में है।

इसे भी पढ़ें- शरद यादव : तीन राज्यों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले समाजवादी नेता

उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस को “नफ़रत” का ग्रंथ बताने वाले शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिये क्यूँकि भारतीय संविधान किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने की अनुमति नहीं देता है। श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अनैतिक शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। रक्सौल में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पुतला दहन में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी शामिल हुए।

Read also- एमएसएमई : कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सिलाई का प्रशिक्षण शुरु

  इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि हैरत की बात है की बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस पर गलत बयान देने के बाद भी माफी नही मांग रहे है और दूसरी ओर उनके पार्टी के नेता तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित होकर बयान की निंदा के बजाय समर्थन कर रहे है। शिक्षा मंत्री शिक्षा में सुधार के बजाय समाज में भेद-भाव और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री की अन-पढ़ सोच बेहद निंदनीय है।

इसे भी पढें- सरस्वती पूजा : 2023 में कब है वसंतपंचमी ? क्या है सरस्वती पूजा की विधि

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी, वार्ड पार्षद राहुल यादव, जिला प्रभारी शुभम मिट्टू, संतोष यादव,जिला महामंत्री राहुल रंजन,मंत्री राहुल देव,उपाध्यक्ष अंबरिश शर्मा,सुमित शर्मा, दीपू,श्रवण सिंह, अर्जुन चंद्रवंशी, संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.