जातिगत जनगणना पर जोड़। जनतान्त्रिक विकास पार्टी द्वारा आज राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में साहुजी महाराज द्वारा देय आरक्षण...
राजनीति

देश की विकास योजनाओं के लिए जातिगत जनगणना जरूरी : अनिल कुमार

पटना, संवाददाता। जातिगत जनगणना पर जोड़। जनतान्त्रिक विकास पार्टी द्वारा आज राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में साहुजी महाराज द्वारा देय आरक्षण दिवस पर आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन आरक्षण और जातिगत जनगणना कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि आरक्षण बहुजनों का अधिकार है। बाबा साहेब अम्बेडकर ने आरक्षण को बहुजनों के समुचित विकास के लिए महत्वपूर्ण हथियार बताया था।  अनिल कुमार ने कहा कि शोषितों, दलितों की सही लड़ाई जनतांत्रिक विकास पार्टी ही लड़ रही है और देश के अंतिम पायदान पर रहने वाले शोषित वंचितों के हक दिलाने का काम करती रहेगी।

  उन्होंने इस मौके पर जातिगत जनगणना को देश के विकास के हित में बताया और कहा कि जनगणना से सरकार को विकास योजनाएं तैयार करने में मदद मिलती है। भारत में हर 10 साल में एक बार जनगणना की जाती है। इस अनुसार 2021 में जनगणना किया जाना चाहिए था, जो नहीं हो सका। अब देश भर में जातिगत जनगणना की मांग उठ रही है।   

  सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में बहुजनों की आवाज को रेखांकित किया है क्योंकि वे शोषितों वंचितों की आवाज बनकर सामाजिक न्याय और समानता की बात की।

Read also- सावधानः तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स वायरस

  सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बहुजन भाई-बहन अपने हक को पाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर लड़ाई लड़ें।  बहुजन समाज के लोगों से भरे सभागार में प्रदेश महासचिव अमर आजाद पासवान ने कहा कि शोषितों-दलितों को वास्तविक आरक्षण चाहिए ताकि बाबा साहब द्वारा प्रदान किये गये अधिकार मिल सकें।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

सम्मेलन में पार्टी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव भी लाया गया। इस सम्मेलन का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद हुसैन ने किया। इस सम्मेलन को सुविन कुमार वर्मा, गौतम कुमार, विद्या यादव, प्रशांत प्रियदर्शी, रवि कुशवाहा, अजय चन्द्रवंशी, अशोक चन्द्रवंशी, राजेश सिंह पटेल, दीपक कुमार पटेल, प्रेम प्रकाश, उद्यो यादव, अम्बिका पटेल आदि ने सम्बोधित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.