भारतीय संविधान के मूल प्रस्तावना इंडिया अर्थात भारत है को बदलने की राजनीति किसी भी स्थिति में कबूल नहींः राजद
पटना, संवाददाता। जातीय गणना पर भी बोले तेजस्वी प्रसाद यादव। शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में सम्राट अशोक से भाजपा एवं आरएसएस को नफरत क्यों? विषय पर परिचर्चा में भाग लेते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जगदेव बाबू ने कहा था कि ‘‘पहली पीढ़ी गोली खायेगी, दूसरी पीढ़ी जेल जायेगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी’’ ये बातें हमसभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है और इससे संघर्ष और लड़ने की सीख मिलती है।
उन्होंने कहा कि इन वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और इनके आरक्षण की व्यवस्था को बढ़ाने तथा कल्याणकारी योजना के लिए बजट बनाने में सहायता के मकसद से महागठबंधन सरकार ने जातीय गणना करायी।
महागठबंधन सरकार बनते ही बिहार सरकार ने अपने स्तर से जातीय गणना कराकर सही और रियल पिक्चर लाने की कोशिश की है। यह अब पूर्ण होने को है और इससे स्थिति का सही-सही आकलन हो सकेगा। और इससे जनकल्याणकारी योजना बनाने और बजट में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि देश में जब से इंडिया गठबंधन बना है इनको बेचैनी है जबकि हमारा नारा है कि ‘‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’’। जी-20 की बैठक के लिए जो निमंत्रण जारी किया गया है उसमें प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखकर दिया जा रहा है। ये भाजपा की संविधान के प्रति क्या सोच है स्पष्ट करता है।
उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के प्रस्तावना में ही उल्लेख है कि इंडिया अर्थात् भारत है, अनुच्छेद-1 इंडिया, अर्थात भारत को राज्यों के संघ के बजाय भारत को महासंघ के रूप में वर्णन करता है। लेकिन आज भाजपा प्रस्तावना को ही बदलने पर उतारू है। विदेश में जब भारतीय जाते हैं तो उन्हें इंडियन और भारत के प्रधानमंत्री को प्राईम मिनिस्टर ऑफ इंडिया कहकर संबोधित किया जाता है। लेकिन आज किस तरह की राजनीति केन्द्र सरकार के द्वारा की जा रही है यह देश के लोग देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज अच्छे और सच्ची बात रखने वाले मीडिया की पूछ नहीं है, जो नरेन्द्र मोदी की बात करते हैं या नफरत का एजेंडा चलाते हैं उनके लिए सबकुछ किया जा रहा है। ऐसे दुष्प्रचार करने वाले से बचने की आवश्यकता है जो राजनीति के लिए कुछ भी कर रहे हैं, जो देश हित में नहीं है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत का निर्माण किया था और आज देश के लोग मानवता और गैरबराबरी के खिलाफ मजबूती से इंडिया के साथ खड़े हैं लेकिन देश को खंडित करने वाले जिन उद्दश्यों को लेकर भारत या इंडिया का निर्माण हुआ था उसको छिन्न-भिन्न करने के लिए तथा संविधान को मिटाने के कार्य में लगे हुए हैं इसके खिलाफ हम सभी को अपने पुरखों की विरासत तथा विचारों के साथ लालू प्रसाद एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में देश के संविधान और अखंडता की रक्षा के लिए मजबूती से इंडिया के पक्ष में खड़ा रहना होगा।
इस अवसर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि आजादी, समानता, भाईचारा को सरजमीन पर उतारने के लिए विविधता में एकता, प्रजातंत्र और सामाजिक क्रांति में तारतम्य को बनाये रखने के लिए बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के प्राचीन मूल्य और भारत के संविधान में वर्णित बातों के साथ सम्राट अशोक के विचारों और परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाना है।
इसे भी पढ़ें-जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी डा. नम्रता ने वितरित किया तिरपाल
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधायक राजवंशी महतो, फतेह बहादुर सिंह, भदेव चौधरी, पूर्व विधायक सुनिल कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें-राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपने पुत्र से सीखना चाहिए: विजय सिन्हा
कार्यक्रम से पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अशोक सम्राट , शहीद जगदेव प्रसाद, एवं पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की।




I think this site holds some really great info for everyone :D. “America is not merely a nation but a nation of nations.” by Lyndon B. Johnson.
Can I simply say what a reduction to seek out somebody who actually knows what theyre talking about on the internet. You definitely know learn how to deliver an issue to mild and make it important. Extra individuals must read this and understand this aspect of the story. I cant consider youre no more in style because you positively have the gift.
Oh my goodness! an incredible article dude. Thank you Nevertheless I am experiencing issue with ur rss . Don’t know why Unable to subscribe to it. Is there anybody getting similar rss downside? Anybody who knows kindly respond. Thnkx
Great website. Lots of useful info here. I’m sending it to some friends ans also sharing in delicious. And obviously, thanks for your effort!
Hey, you used to write great, but the last few posts have been kinda boring… I miss your super writings. Past several posts are just a little out of track! come on!
Thank you for every other magnificent post. Where else may anyone get that type of information in such an ideal approach of writing? I’ve a presentation next week, and I’m on the search for such information.
Some really wonderful content on this site, thanks for contribution. “For today and its blessings, I owe the world an attitude of gratitude.” by Clarence E. Hodges.
hi!,I like your writing so much! share we communicate more about your post on AOL? I require a specialist on this area to solve my problem. Maybe that’s you! Looking forward to see you.
There is clearly a bunch to realize about this. I think you made various nice points in features also.
Wow! Thank you! I continually needed to write on my blog something like that. Can I take a fragment of your post to my blog?
I like this web blog very much, Its a real nice position to read and find information.
I have not checked in here for some time since I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I will add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂