पप्पू यादव की रिहाई ...जाप सुप्रीमो पाप्पू यादव को मधेपुरा कोर्ट से बाइज्जत बरी होने पर जाप कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बेल मंजूरी की ...
राजनीति

पप्पू यादव की रिहाई से जाप कार्यालय में जश्न का माहौल

पप्पू यादव की रिहाई … पटना, संवाददाता। जाप सुप्रीमो पाप्पू यादव को मधेपुरा कोर्ट से बाइज्जत बरी होने पर जाप कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बेल मंजूरी की जानकारी मिलते ही मंदिरी जाप कार्यालय में कार्यकर्ता जमा होने लगे तथा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। बाद में कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी।

Read also—कायस्थ समाज के उत्थान में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : रागिनी/नम्रता

जाप  प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र ने पप्पू यादव की रिहाई को जनता की जीत बताया है और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं। हम लोग देश के संविधान और न्याय प्रक्रिया में भरोसा रखते हैं, जिसके सामने साजिशों का परास्त होना तय था।राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने पप्पू यादव को बाइज्जत बरी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि सत्यमेव जयते, आज सत्य की विजय हुई है। भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफाश हुआ है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

राजू दानवीर ने कहा कि क्रांति नायक पप्पू यादव ने कोरोना महामारी के दौरान असंख्य लोगों का जीवन बचाने का काम किया। अस्पताल माफिया, एम्बुलेंस चोर, सांसद और भाजपा के दबाव में बिहार सरकार ने उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा था।  कोरोना कॉल में जनसेवा को लेकर अभी हाल ही में IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएसन) ने उन्हें सम्मानित भी किया। देश के करोड़ों लोगों की दुआ कबूल हुई और सत्य की जीत हुई। जश्न की इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शान परवेज, प्रदेश महासचिव जावेद खान, अरुण कुमार सिंह, बबन यादव, आजाद चांद, गौतम आनन्द, नीजन कमांडो,  अजय जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.