भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि आजादी के अम...
राजनीति

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग विकसित भारत के शंखनाद का पल- सम्राट चौधरी

पटना, संवाददाता। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि आजादी के अमृतकाल में हासिल इस उपलब्धि से देश के 140 करोड़ लोग गौरवान्वित हैं। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ साथ बिहार सहित देशभर के नागरिकों को भी बधाई दी है।
उन्होंने कहा है कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है। आज भारत ने एक अद्भुत इतिहास की रचना की है। वाकई यह पल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व सक्षम नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर भारत का है, इसके लोगों का है। यह पल विकसित भारत का शखानंद है। हम सब के लिए यह गौरव का पल है।

इसे भी पढें- चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

गौरतलब है कि आज के ऐतिहासिक शाम के छः बजे चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लेंडिंग हो गई है। मून मिशन का चंद्रयान 3 इसरो की बहु प्रतिक्षित मिशन था। चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद तुरत ही मैसेज भेज दिया। फिर थोड़ी देर बाद चंद्रमा की तस्वीर भी भेज दी है। इससे देश भर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *