मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भाकपा-माले द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कन्वेंशन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
राजनीति

भाकपा-माले के अखिल भारतीय कन्वेंशन में बोले मुख्यमंत्री नीतीश -विपक्षी एकता जरुरी है

पटना,संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भाकपा-माले द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कन्वेंशन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाकपा-माले का 11 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन हो रहा है। इस अवसर पर आमंत्रित करने के लिए आपको धन्यवाद देता हूं और आपका अभिनंदन करता हूं। भाकपा-माले से हमारा पुराना संबंध है। स्व. जॉर्ज फर्नांडिस साहब का भी भाकपा-माले से संबंध था। पिछले वर्ष हमलोग एनडीए से अलग हुए और अब सात पार्टियों के साथ मिलकर हमलोग राज्य के हित में लोगों के लिए काम कर रहे हैं।

 मुख्यमंत्रीने कहा कि हमलोगों ने कहा है कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे तथा 10 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। हर तबके और हर इलाके के विकास में हमलोग लगे हुए हैं। महिलाएं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सहित सभी धर्मों एवं सभी वर्गों के विकास के लिए हमलोग काम कर रहे हैं। समाधान यात्रा के दौरान सभी लोगों ने खुशी जाहिर की है। हमने एनडीए छोड़ने का जो फैसला किया, उससे भी लोग खुश थे।

Read also-स्वार्थ सिद्धि योग में मनाई गई महाशिवरात्रि, शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़

  मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी देश में बुरा हाल है वे लोग अपने लिए काम कर रहे हैं, लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। सिर्फ अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया उसको भी भुलाने के कोशिश की जा रही है। जिनको आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है, वो नया-नया इतिहास पैदा कर रहे हैं। अपनी प्रशंसा में दिन रात लगे हुए हैं। हमें सभी धर्म के लोगों को एकजुट होकर रहना है। सबको सचेत रहना है। कांग्रेस पार्टी के नेता भी यहां उपस्थित हैं।

इसे भी पढ़ें-शिव अवतार: भक्तों की इच्छा पूर्ति के लिए ही सातवां शिव अवतार था गृहपति अवतार

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि हम उनसे आग्रह करेंगे कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट करें। हम सभी एकजुट होंगे तो 2024 के चुनाव में हमें सफलता मिलेगी और वे 100 सीटों से भी नीचे चले जाएंगे। जो नई सरकार बनेगी वो देशहित में बेहतर काम करेगी। हम सबको मिल जुलकर काम करना है। समाज में एकजुटता रखनी है। देश को और आगे ले जाना है। विपक्षी एकता जरुरी है। हमारी इसमें व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। सिर्फ हम चाहते हैं कि सभी एकजुट होकर रहें। देश आगे बढ़े। जब तक हम हैं आपलोगों का पूरा सहयोग करते रहेंगे। भाकपा-माले को पटना में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.