Chief Minister
राजनीति

CM ने पूर्णिया जिले के बाढ़ राहत शिविर का भी लिया जायजा

नीतीश कुमार (Chief Minister) ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया एवं पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड स्थित बुनियादी उच्च विद्यालय, सपहा में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने सामुदायिक रसोई, बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर, निःशुल्क पशु दवा वितरण केंद्र आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। वहाॅ रह रहे लोगों से मुख्यमंत्री ने बातचीत कर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था एवं राहत शिविर में मिल रही सुविधाओं के संबंध में भी पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Read Also: जदयू (कलमजीवी प्रकोष्ठ) ने किया केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का अभिनन्दन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, विधायक बीमा भारती, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव कुमार हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक दया शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां का जो इलाका प्रभावित है उसका एरियल सर्वे कर हमने देख लिया और यहां आकर लोगों से बातचीत कर राहत कार्यो की जानकारी ली। सभी प्रभावित लोगों को राहत देने के सभी इंतजाम किये जा रहे हैं। यहां भोजन के इंतजाम के साथ-साथ रहने की व्यवस्था भी की गयी है। जो भी पीड़ित परिवार है उनको अलग से हमलोग राहत देते हैं। बाढ़ के चलते जो षि में क्षति होती है उनको भी राहत दिया जाता है। इसका पूरी तरह से आंकलन किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग एक-एक चीज को देख रहा है।