Chirag Paswan
राजनीति

Chirag Paswan समर्थकों का संकल्प,स्व. पासवान की जयंती पर होगी यादगार आशीर्वाद यात्रा

मधुबनी, संवाददाता। Chirag Paswan के साथ मधुबनी जिला के अधिकांश लोजपा कार्यकर्ता व पार्टी के नेता एकता-वद्ध हैं। स्व. रामविलास पासवान की जयंती पर आहूत आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने की अकुलाहट लिए, मधुबनी जिला की भागेदारी अद्वितीय रहेगी।ये बातें लोजपा मधुबनी जिलाध्यक्ष बचनू मंडल ने मीडिया से कही।टाउन कल्ब मैदान स्थित दफ्तर
में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी ने पत्रकारों को बताया कि अबतक के सभी कार्यक्रम में मधुबनी की अहम भागेदारी रही है।

Read Also: जनता पार्टी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

स्व.पासवान की जयंती पर निर्धारित आशीर्वाद यात्रा के लिए अधिक से अधिक संख्या में
समर्थक भाग लेकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करेंगे।
बैठक में प्रमोद कुमार प्रियदर्शी, अरविंद पूर्वे, विकास मिश्रा, सीता रामयादव,जीडी पासवान, एएनझा ,अनुपम राजा,संतोष पासवान,एएन मिश्रा,एसएस मेहता, शिवजी पासवान समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

आपको बता दें बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी का अंदरुनी विवाद पांच जुलाई से और जोर पकड़ने की उम्‍मीद है। अपने पिता और पार्टी के संस्‍थापक राम विलास पासवान की जयंती के बहाने बिहार आ रहे Chirag Paswan उसी दिन हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। इस बीच उनके चाचा और पार्टी में एक गुट के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भतीजे पर तीखा हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि चिराग किस बात के लिए आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उन्‍हें तो श्रद्धांजलि यात्रा निकालनी चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.