CM Nitish Kumar
राजनीति

CM Nitish Kumar ने लिया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज


पटना, संवाददाता। CM Nitish Kumar ने आज आईजीआईएमएस में कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लिया, कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए CM Nitish Kumar ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर एक-एक चीज पर नजर रखी जा रही है। अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट कराये जा रहे हैं।

जितनी अधिक जांच होगी उतने ही कोरोना संक्रमितों की सख्ंया का पता चल पाएगा। जिन क्षेत्रों में कोरोना सक्रंमितों का पता चल रहा है, उन क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ायी जा रही है। कोरोना जांच की संख्या राज्य में प्रति दिन एक लाख से अधिक करायी जा रही है, इसे और भी बढ़ाया जायेगा। टीकाकरण भी हमलोग अधिक से अधिक कराएंगे ताकि कोरोना सक्रंमण का असर लोगों पर कम से कम हो सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना देश के सभी राज्यों में फैल रहा है। एक जगह से दूसरी जगह लोग आ-जा रहे हैं। बिहार में बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले लोग अगर बिना कोरोना जांच कराए घर जाएंगे तो उनके सपंर्क में आने वाले लोगों में कोरोना खतरे की संभावना बनेगी। एक-एक चीजों पर नजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ पूरा प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। सभी चीजों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि राज्यपाल महोदय के स्तर पर सभी दलों की बैठक होनी चाहिए। हमलोगों ने राज्यपाल महोदय से बैठक के लिये आग्रह
किया है। 17 अप्रैल को राज्यपाल महोदय के नेतृत्व में जो सर्वदलीय बैठक होगी, उसमें सभी लोगों के जो सुझाव आएंगे उसके आधार पर कदम उठाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग कोरोना को लेकर पूरी तरह सचेत और सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी नीचे तक की एक-एक चीज की जानकारी लेते हैं, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सभी चीजों पर विमर्श किया जाता है। हमलोग केद्रं सरकार के भी निरंतर संपर्क में बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हमलोग शुरु से लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग सचेत रहें, मास्क का इस्तेमाल करें, दूरी बनाकर रहें, हाथों की साबुन से सफाई करते रहें, अकारण घर से बाहर नहीं निकले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के लिए डेडिकेटेड अस्पतालों में बेडों की संख्या और बढ़ाई जा रही है। कुछ अस्पतालों को कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए केंद्रित किया जा रहा है। एक-एक चीज को लेकर हमलोगों सक्रिय हैं। हमलोग अधिकतम लोगों का टेस्ट कराना चाहते हैं ताकि जब संक्रमितों का पता चले तो उनका सही परामर्श के साथ इलाज हो सके।

हमलोगों ने आज कोरोना का दूसरा डोज लिया है। पहला डोज एक मार्च को लिया था। पहले 31 मार्च को दूसरा डोज लेना था, लेकिन केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप छह से आठ सप्ताह के बीच दूसरा डोज लेने की बात हुई और आईजीआईएमएस ने आज की तिथि दूसरे डोज के लिए निर्धारित की थी। उसी के आधार पर हमलोगों ने आज दूसरा डोज लिया है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना जांच कराना चाहिये। हमलोग अपना भी निरंतर जांच कराते रहते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.