जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कोर कमिटी की बैठक के निर्णयानुसार जाप...
राजनीति

जन अधिकार पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की कमिटियां भंग: राघवेन्द्र कुशवाहा

पटना,संवाददाता। जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कोर कमिटी की बैठक के निर्णयानुसार जाप ने आज सभी प्रकोष्ठों की हर स्तर की कमिटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

यह जानकारी जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने दी। जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कोर कमिटी की बैठक के निर्णयानुसार जाप ने आज सभी प्रकोष्ठों की हर स्तर की कमिटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने जानकारी दी कि आगामी 19 दिसम्बर को पटना में राज्य कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक आयोजित की गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।   

 इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल के पीड़ितों से पप्पू यादव ने की मुलाकात  

  उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण और कुछ अति महत्वपूर्ण लिये जा सकता है।

जाप सूत्रों के अनुसार इस बैठक के बाद भंग प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया जाएगआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.