RJD
राजनीति

RJD नेता चंदू गोप के निधन पर शोक सभा आयोजित


फतुहा। बीते दिनों नोहटा निवासी राजद नेता चंदू गोप का असामयिक निधन हो गया था। वहीं स्थानीय वाणी पुस्तकालय में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने चंदू गोप को कर्मठ और निर्भीक कार्यकर्ता बताया। शोक सभा में राजद नगर अध्यक्ष दयानंद प्रसाद सिंह, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय गोप, राम प्रसाद यादव, श्यामनंदन कुमार यादव, सुधीर कुमार यादव, दिलीप कुमार, मनोज यादव, अपलेन्दु कुमार, दीना यादव, चंद्रबली कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।