Karnataka Assembly Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतों की गिनती अभी जारी है। मतों की गिनती से जो रुझान सामने आ ...
राजनीति

Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस की सरकार, भाजपा काफी पीछे

रुझानों में कांग्रेस 133 सीटों पर आगे, भाजपा पिछड़ी। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी काफी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के अधिकतर बड़े नेता अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।

Karnataka Assembly Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतों की गिनती अभी जारी है। मतों की गिनती से जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें कांग्रेस बड़ी बढ़त में है और भाजपा काफी पीछे चल रही है। रुझान में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। दिन के 1 बजे तक के रुझान के अनुसार कांग्रेस-130 के आंकड़े पार कर चुकी है। भाजपा- 65 सीटों पर सिमटती दिख रही है। जेडीएस- 21 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य- 5 सीटों पर आगे है।

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। जारी रुझानों में कर्नाटक का ऐतिहासिक ट्रेंड जारी है। इस ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर से राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। कांग्रेस 133 सीटें और भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस की इस आंधी में भाजपा के कई दिग्गज नेता और कई कैबिनेट मंत्री पीछे हो गए हैं, रुझान में वो पीछे दिख रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 21 सीटों पर आगे है।

राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था। तभी से राजनीति के जानकार कर्नाटक में बड़ी उलट की उम्मीद कर रहे थे ।

भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में अपनी हार मानी– कर्नाटक चुनाव के रुझानों में भाजपा को हार मिलती देख पार्टी ने अपनी हार मान ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बेहतर नहीं कर पाए और अब विस्तृत विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रही हैं। उन्होंने कहा कि हम तैयारी करेंगे और लोकसभा चुनाव में हम फिर से लौटेंगे।

डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया– राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। डीके शिवकुमार ने जनता का शुक्रिया कहा और कहा कि यह अखंड कर्नाटक की जीत है।

कर्नाटक की नई सरकार में सीएम उम्मीदवार सिद्धारमैया ने कहा कि यह हमारी बड़ी जीत है। लोग बीजेपी से उब चुके थे। सपा नेता अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट कर दिया और कहा कि व्यक्तिवादी राजनीति का अंत हुआ।