भारतीय पॉलिटिकल एलायंस की कोशिश - भ्रष्टाचार मुक्त हो भारत की राजनीति। भारतीय पॉलिटिकल एलायंस के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, ....
राजनीति

भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति भारतीय पॉलिटिकल एलायंस का लक्ष्य : सुनील कुमार  

भारतीय पॉलिटिकल एलायंस की कोशिश – भ्रष्टाचार मुक्त हो भारत की राजनीति। पटना, संवाददाता। भारतीय पॉलिटिकल एलायंस के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, स्वतंत्र उम्मीदवार एवं समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा आज भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति और संविधान सम्मत कानून को सही तरीके से लागू करने के लक्ष्य को लेकर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।, इसकी अध्यक्षता भारतीय पॉलिटिकल एलायंस के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार ने कर रहे थे। इस दौरान आज की नई राजनितिक दलों का भविष्य कैसा हो ? राजनीती का नया आयाम क्या हो ? आदि विषयों पर एक गंभीर परिचर्चा हुई। 

इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय पॉलिटिकल एलायंस का लक्ष्य राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करना है। इसके लिए सभी दलों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में भारत में करीब 2500 राजनितिक दलों के अलावा असंख्य स्वतंत्र उम्मेदवार हैं, जिनकी अपनी सोच एवं अलग विचारधारा है। अगर सब का एकमत से विचार हो कि राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ों को निकाल कर फेंकना है, तो सभी एक साथ भारतीय पॉलिटिकल एलायंस  में मिल जुलकर एक संयुक्त प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी। भारतीय पॉलिटिकल एलायंस  में निःशुल्क सदस्यता, राजनीक प्रशिक्षण कार्यशाला आदि द्वारा भी राजनितिक समझ और सकारात्मक  बदलाव के प्रयास किये जा सकते हैं।   

 वहीं, वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष सह परिचर्चा कार्यक्रम के संयोजक दिलीप कुमार साह उर्फ पप्पू साह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार पुरानी राजनीति में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ना और स्वच्छ राजनीति की शुरुआत ही भारतीय पॉलिटिकल एलायंस का परम उद्देश्य है और इसी कारण से आज हम इस मंच को साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय पॉलिटिकल एलायंस, विभिन्न राजनितिक दल व स्वतंत्र उम्मीदवार एवं समाजसेवी संगठनों का एक धर्मनिरपेक्ष समूह है, जिसका उद्देश्य वर्तमान राजनीति में बदलाव हेतु एक संयुक्त प्रयास है। जन मानस को राजनीति में आगे आने से वर्तमान राजनीति में परिवर्तन संभव है और दुर्भाग्य से जन-मानस राजनीती से दूर है। इसका सबसे बड़ा कारण राजनीति  में व्याप्त भ्रस्टाचार एवं स्वच्छ वातावरण का नहीं होना है। उन्होंने कहा कि  देश में संविधान है लेकिन कानून का राज नहीं, हमारा परम उद्देश्य ही कानून का राज स्थापित करना है। 

 इस परिचर्चा में असली देशी पार्टी के दीनानाथ पांडे, राष्ट्रीय लोक अधिकार पार्टी के सुधीर कुमार झा, आम-जन पार्टी सेकुलर के डॉ दामोदर प्रसाद सिंह, समाजवादी जनता पार्टी सेकुलर के विनोद कुमार सिंह, राईट टू रिकान पार्टी के शिव कुमार सिंह की विशेष रूप से भागीदारी रही।

 इसके अलावा आरटीआई एक्टिविस्ट श्रवन देव स्वतंत्र समाज पार्टी के जय प्रकाश प्रसाद आदि ने अपनी विचारों को सबके सामने रखा। अन्य अथितियों में इंदु देवी (सामजिक कार्यकर्ता-रोहतास), संजीव कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय पार्टी (लोकतान्त्रिक), सिवान के जहाँगीर आलम, भोजपुर के दीपक उपाध्याय, झारखण्ड से धीरेन कुमार बनर्जी (बीपीएल पार्टी) सिवान से अशोक शर्मा, भारतीय पार्टी (लोकतान्त्रिक) के ललितेश्वर सिन्हा एवं कंचन माला उपस्थित थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.