तीन राज्यों के चुनावी नतीजे यह साफ-साफ संकेत दे रहे हैं कि यदि विपक्ष एकजुट हो जाए तो भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में वापसी मुश्किल ...
राजनीति

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए वापसी मुश्किल: राजीव रंजन प्रसाद

जद यू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद बोले –

तीन राज्यों के चुनाव नतीजे बीजेपी के घटते साम्राज्य का

महत्वपूर्ण संकेत।

पटना,संवाददाता। तीन राज्यों के चुनावी नतीजे यह साफ-साफ संकेत दे रहे हैं कि यदि विपक्ष एकजुट हो जाए तो भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में वापसी मुश्किल हो जाएगी। ये बातें जदयू के रा।ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने xposenow.com से कही। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का मोह अब भाजपा से भंग हो चुका है।

जदयू के राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि तीन राज्यों के चुनाव नतीजे भारतीय जनता पार्टी के घटते साम्राज्य के महत्वपूर्ण संकेत हैं। इस चुनाव के पूर्व त्रिपुरा, मेघालय एवं नागालैंड, इन तीनों राज्यों में बीजेपी गठबंधन सत्ता में थी, लेकिन इस बार मेघालय में न केवल वह सत्ता से बाहर हो गई है बल्कि छठे नंबर पर लुढ़क गई है। खास बात है कि यहां भाजपा एनपीपी गठबंधन से बाहर निकल कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। वहां की जनता ने भाजपा के इस निर्णय को सिरे से ख़ारिज कर दिया।

 राजीव रंजन प्रसाद ने भाजपा नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा कि जहां नागालैंड में भाजपा जूनियर पार्टनर है, वहीं त्रिपुरा में भी उनकी सीटें घट गई हैं। यह परिणाम बहुचर्चित ‘एक्ट ईस्ट ‘नीति को ज़ोरशोर से उछाले जाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य मंत्रियों के ताबड़तोड़ रैलियों के बाद हो पाया है।

इसे भी पढ़ें- जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने नेत्रहीन विद्यालय में मनाया होली का त्योहार

 उन्होंने कहा कि केंद्र में जिस पार्टी की सत्ता होती है, आमतौर पर उसे पूर्वोत्तर में लाभ मिलता रहा है। इसके बावजूद भाजपा ने मेघालय गँवाया है। इन चुनावों के ठीक पहले दिल्ली एमसीडी एवं हिमाचल प्रदेश भी बीजेपी गवां चुकी है। मात्र गुजरात में उन्होंने जीत दर्ज की। स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा का ग्राफ तेज़ी से गिरा है।

Read also – Success story-मैं अकेली नहीं रही ममता, अपने दुख दर्द का मैं साथी हूंः साहित्यकार ममता मेहरोत्रा

  श्री प्रसाद ने दुहराते हुए कहा देशभर में यदि विपक्ष एक हो हो जाएं 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र की सत्ता से भाजपा बाहर होगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.