JMM के तीन नेता जाप में शामिल। राजधानी पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित JAP कार्यालय में जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सा...
राजनीति

JMM के तीन नेताओं समेत दर्जनभर लोगों ने थामा JAP का दामन, पटना महानगर इकाई विस्तारित

JMM के तीन नेता अब हुए jAP नेता। दर्जन भर लोगों ने थामा जाप का दामन। पटना महानगर इकाई को दी गई मजबूती। मिला 7 नया पदाधिकारी।

पटना, संवाददाता। JMM के तीन नेताओं ने ली जाप की सदस्यता। राजधानी पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित JAP कार्यालय में जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के समक्ष झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के तीन नेताओं समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई सदस्यों ने जाप की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मो. मुनीर अंसारी, मो. सईद अंसारी, मो. असलम अंसारी के अलावा समाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार राजू समेत दर्जनभर साथियों ने जन अधिकार पार्टी (लो०) की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, जन अधिकार पार्टी (लो०) मजबूती के लिए पटना महानगर इकाई विस्तार किया गया है। पुरुषोत्तम यादव को पटना महानगर अध्यक्ष ((पप्पू ब्रिगेड), विशाल यादव को पटना महानगर महासचिव (युवा परिषद्), सन्नी सिंह को पटना महानगर सचिव (युवा परिषद्), शशि भूषण को पटना महानगर सचिव (युवा परिषद्), अभिषेक यादव को पटना महानगर सचिव (युवा परिषद्), शिवम राज को पटना महानगर अध्यक्ष (क्रीड़ा प्रकोष्ठ), केशव यादव को पटना महानगर महासचिव (क्रीड़ा प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Read also- अपर समाहर्ताओं को सप्ताह में कम से कम 2 दिन कोर्ट करने का मिला निदेश

आज के सदस्यता समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश प्रधान महासचिव अभिजीत सिंह, प्रदेश महासचिव आनंद सिंह, प्रदेश सचिव रतिकांत सिंह नीरज उर्फ़ ललन सिंह, इमरान प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मौजूद रहे थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.