राजीव रंजन जदयू उम्मीदवार के पक्ष में लखनऊ पहुंचे।वहां आज आयोजित जनता दल यूनाइटेड की कैंट विधानसभा क्षेत्र की प्रचार समीक्षा बैठक में भाग ...
Breaking News राजनीति

election 2022 : राजीव रंजन लखनऊ पहुंचे, जदयू उम्मीदवार को जीताने का किया आह्वान

election 2022 : लखनऊ, संवाददाता। राजीव रंजन जदयू उम्मीदवार के पक्ष में लखनऊ पहुंचे।वहां आज आयोजित जनता दल यूनाइटेड की कैंट विधानसभा क्षेत्र की प्रचार समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय सचिव रविंद्र कुमार और राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन भीमौजूद थे। कैंट विधानसभा क्षेत्र से जद यू प्रत्याशी के रूप में आशीष सक्सेना चुनाव मैदान में है। बैठक में चुनाव प्रचार को और गति देने का आवाहन किया गया।

 बैठक के बाद रविंद्र कुमार ने बताया कि जनता दल यू ने आज तक अन्य पार्टियों की अपेक्षा कायस्थों को अधिक टिकट दिया है। राजीव रंजन ने सभी कायस्थों सहित अन्य जातियों से आह्वाहन किया है कि कैंट विधान सभा में सभी एकजुट हो कर एक मात्र कायस्थ उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। राजीव रंजन जदयू के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ साथ ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रेसिडेंट भी हैं।  

Read also- शिक्षा पर सभी का अधिकार, उन्हें उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी :डा. नम्रता आनंद

 बैठक में महानगर अध्यक्ष विकास आनंद,प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह, सुभाष पाठक, प्रदेश सचिव डॉ० जितेंद्र सिंह, विशाल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष नंदन व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता, महासचिव राहुल गुप्ता, महानगर संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमर कटियार, किसान प्रकोष्ठ से इंद्र प्रकाश बौद्ध समेत जिला टीम के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Get Corona update here

  election 2022 के मद्दे नजर के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा इस बार जद यू कैंट विधान सभा क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों को पटकनी देगा। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने जदयू व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.