ESI
राजनीति

बहुत ही खराब हालत में है बिहटा ESI अस्पताल : पप्पू यादव

पप्पू यादव में डी आर डी ओ द्वारा बिहटा में संचालित कोविड अस्पताल ई इस आई (ESI )का लिया जायजा

डी आर डी ओ द्वारा संचालित बिहटा ESI अस्पताल की स्थिति एन एम सी एच से भी ज्यादा खराब हैं। कोविड मरीज और उसके परिजन एक ही बेड पर एक साथ सोते हैं। अस्पताल में गंदगी का अम्बार लगा हुआ हैं। कोई डॉक्टर ड्यूटी करने नहीं आते हैं। सिर्फ नर्सों के बदौलत यह अस्पताल चल रहा हैं। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज डी आर डी ओ द्वारा , बिहटा में संचालित कोविड अस्पताल ई इस आई (ESI) का लिया जायजा लेने के बाद कही । उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

Read also: बढ़ते corona cases और घटती रिकवरी रेट, आज एक लाख के पार मरीजों की संख्या

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बिहटा ESI अस्पताल को लेकर लगातार झूठ बोल रही हैं। इस अस्पताल में 500 बेड नहीं हैं। सिर्फ 50 बेड ही वर्किंग स्थिति हैं। आई सी यू की भी स्थिति ख़राब हैं। यंहा का पूरा प्रबन्धन राज्य सरकार के जिम्मे हैं। सेना के सिर्फ एक डॉक्टर इलाज करने आते हैं। इस अस्पताल में जीवन रक्षक सेवाओं का घोर अभाव हैं। अव्यवस्था के कारण ही मरीज यंहा इलाज कराने नहीं आते हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि ESI अस्पताल में भी ऑक्सीजन का अभाव हैं। इस कारण इसमें मरीज भर्ती होने नहीं आ रहे हैं। बिहार में ऑक्सीजन की कालाबजारी खत्म होनी चाहिए। ऑक्सीजन के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान सरकार को अपने हाथ में लेनी चाहिए। बिचौलियों को खत्म कर ही हम सभी कोरोना पीड़ितों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.