Fatuha News
राजनीति

बाढ़ संकट को लेकर भाकपा माले का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fatuha News: फतुहा। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले ने बाढ़ संकट को लेकर विराट प्रदर्शन किया किया। विरोध प्रदर्शन महारानी चौक से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, यह प्रदर्शन फिर सभा में तब्दील हो गया। जिसमें ग्रामीण इलाके के हजारों लोगों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा की प्रखंड के सभी क्षेत्र बाढ़ के चपेट में आ गया है और गांवों में जान-माल की भारी क्षति हुई है।

Read Also: जगतपति की वीरता और बहादुरी को बयां कर रहा पटना का शहीद स्मारक

Fatuha News: सभी के घर में बाढ़ के पानी घुसा हुआ है। इसीलिए सरकार से मांग है कि फतुहा प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित कर, जान-माल की सुरक्षा की गारंटी किया जाएं। सभी जनता को राहत राशन और आवास का व्यवस्था किया जाए। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। वहीं कामरेड रामप्रवेश रविदास, उमेश महतो, ललन यादव, शंभू कुमार, राजीव यादव, सुदामा रविदास, साधु शरण यादव, कामरेड मुन्ना पंडित, रविंद्र पासवान, सुशीला देवी, सुंदरी देवी, श्याम बली बींद, सीता दास, भोला रविदास, दीना जी, किसान नेता नगेंद्र यादव, रविन्द्र यादव सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.