लालू परिवार पर भाजपा का आरोप । पटना, संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रत..
राजनीति

15 सालों तक लालू परिवार ने बिहार की जनता को बरगलाया – मनोज शर्मा

लालू परिवार पर भाजपा का आरोप। पटना, संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आजकल अनर्गल बयानबाजी करते चल रहे हैं। जबकि उनका बयान सच्चाई से कोसों दूर होता है। कहते हैं लाउडस्पीकर के मुद्दे पर सरकार लोगो को बरगला रही है। जबकि ये मामला पूरी तरह व्यवस्था की है। इससे राज्य के विकास से लेना देना नहीं है। लाउडस्पीकर का मामला आया भी है तो मंदिर-मस्जिद दोनो के लिए है। अपनी राजनीति में संघर्ष कर रहे तेजस्वी यादव अपने लिए स्पेस ढूंढ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को तो 1990 से लेकर 2005 तक लालू परिवार ने बरगलाया है। तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव ने मसखरी करके बिहार की जनता का पूरी दुनिया में मजाक बनाया है। वे विकास के मसले को हंसी में उड़ाते थे। बेरोजगारी से परेशान होकर युवाओं का पलायन हुआ। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की हालत ऐसी की बिहार में कोई आना नहीं चाहता था।

Read also- पटना में डिजायन योर करियर विषय पर लेक्चर का आयोजन

मनोज शर्मा ने कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक बिहार की जनता को लालू यादव और उनके परिवार ने किस तरह बरगलाया है ये बिहार की जनता बखूबी जानती है। बिहार की जनता जानती है कि बिहार में बढ़े अपराध की वजह से लोग पलायन कर गए। अपराध का मंजर ये था  कि डॉक्टर, इंजीनियर रातों रात बिहार छोड़ कर दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर गए। आज तेजस्वी यादव सवाल उठा रहे कि एनडीए की सरकार जनता को बरगला रही है तो तेजस्वी यादव को ये समझ लेना चाहिए कि एनडीए की सरकार काम करने में विश्वास रखती है बरगलाने में नही। आज केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने बिहार का चहुमुखी विकास किया है।

Get Corona update here

 भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी, जिस राज्य में अपराध चरम पर था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था, अपहरण उद्योग था, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था उस राज्य को 2005 में NDA की सरकार ने मुक्ति दिलाई। बिहार में NDA की सरकार आने के बाद लोगों को सरकार पर भरोसा बढ़ा। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, बिजली 24 घंटे मिल रही है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। यहां कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधी बिल में घुस गए हैं। आज बिहार में शांति बहाल है। बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में आने को तैयार है। अब बिहारी कहलाना गर्व की बात है। जिन लोगों ने बिहार छोड़ा था वो NDA की सरकार पर भरोसा करके वापस आ रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.