भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त पदाधिकारी, तमिलनाडू के पूर्व डीजीपी डाॅ. करूणा सागर ने राजद कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में आज उपमु...
राजनीति

तमिलनाडू के पूर्व डीजीपी डाॅ. करूणा सागर ने ली राजद की सदस्यता

पटना, संवाददाता। भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त पदाधिकारी, तमिलनाडू के पूर्व डीजीपी डाॅ. करूणा सागर ने राजद कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों के बीच राजद की सदस्यता ग्रहण की। तेजस्वी यादव ने अपने हस्ताक्षर से उन्हें राजद की सदस्यता दिलायी।
इस अवसर पर डाॅ. करूणा सागर एवं उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद के आदर्शों पर विश्वास करते हुए उनके हाथों को मजबूत करने के लिए लिये गये निर्णय का हम स्वागत करते हैं। आज जब देश में अघोषित आपातकाल लागू है, ऐसे दौर में यह निर्णय काफी सराहनीय है। राष्ट्रीय जनता दल जात की नहीं जमात की राजनीति करती है। राजद ए टू जेड की पार्टी है। हमारा विश्वास सभी को जोड़ने और सभी को सम्मान देने में है। आज देश में जिस ढंग से महंगाई और बेरोजगारी भयावह रूप धारण करती जा रही है। कौन ऐसी जात है, जो महंगाई और बेरोजगारी से पीड़ित नहीं है। आज सब लोग गोलबंद हो रहे हैं, आज लोकतंत्र का माखौल उड़ाया जा रहा है और संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों में क्या हुआ, सबो ने देखा है। बिहार में सात दलों का गठबंधन है और हमलोग राष्ट्रीय स्तर पर सभी को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आज संविधान और लोकतंत्र को बचाना हमसबों की जिम्मेवारी है।

इसे भी पढ़ें- Didiji foundations ने दिव्यांग काजल को दी व्हील चेयर
तेजस्वी ने कहा कि कहा गया था कि 2022 तक गरीबी मिटा दी जायेगी, किसानों की आय दोगुना कर दी जायेगी, सबों को पक्का मकान दे दिया जायेगा, महंगाई कम कर दी जायेगी, प्रतिवर्ष 02 करोड़ नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जायेगी। इसमें एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया, स्थितियां और भी खराब होती गई। इन सवालों को पूछे जाने पर केन्द्रीय एजेंसियों को विपक्ष के पीछे लगा दिया जाता है। रेल, सेल, पोर्ट, एयरपोर्ट को बेचा जा रहा है। विपक्ष के आवाज को दबाया जा रहा है। बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देने वाले के राज्य में महिला पहलवान जब न्याय की मांग कर रही है तो उसपर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने राज्य की काराओं के लिए 23 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
हम बिहार में विकास की गति को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए हमें सबों का आर्शीवाद चाहिए, आपसबों का आर्शीवाद मिलता रहे तो बिहार विकास के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें- विश्व शांति एवं मानव कल्याणार्थ यज्ञ अनुष्ठान जैसे कार्य जरूरी : जिलाधिकारी
इस अवसर पर संबोधित करते हुए करूणा सागर ने कहा कि आज समय बदल चुका है। गरीबों के प्रति लालू जी के दिल में जो दर्द मैंने महसूस किया और तेजस्वी प्रसाद यादव में काम करने की उर्जा और उनके विकासोन्मुख नीतियों को देखकर मैं राजद में शामिल होने के लिए प्रेरित हुआ। तेजस्वी जी में जो विजन मैं देख रहा हूं, उससे मैं काफी प्रभावित हुआ और मैंने महसूस किया कि आज बिहार को तेजस्वी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। आज नये दौर में नये सोच की आवश्यकता है, जिसे राजद जैसी पार्टी ही पूरा कर सकती है। आज समय की पुकार है कि हम सभी राजद से जुड़े और उसे मजबूत करें।

इसे भी पढ़ें- ब्राइटर माइंड्स के प्रशिक्षण का असर,आंखे बंद कर भी बच्चे पहचानते हैं रंग और अक्षर

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने के पहले करूणा सागर द्वारा शाॅल, मोमेंटो देकर उपमुख्मयंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, विधायक नीलम देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, सारिका पासवान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। तेजस्वी यादव ने भी डाॅ. करूणा सागर को राजद के प्रतिक चिन्ह वाला शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाॅ. करूणा सागर ने राजद का चुनाव चिन्ह चांदी का बना हुआ लालटेन भेंट की।