शहर के चौराहा स्थित निजी भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शोभा देवी की अध्यक्षता में मनाई गई। क्र...
राजनीति

मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

फतुहा, अमरेंद्र। शहर के चौराहा स्थित निजी भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शोभा देवी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। उनके सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक उलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया । अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्रीत्व काल हुई देश की प्रगति को भी लोगों को बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अरुण कुमार झा ने किया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी बाढ़ जिला महामंत्री अरविंद यादव, बुनकर प्रकोष्ट के संयोजक भास्कर लाल पटवा, नगर उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद साहू, सुनील वर्मा, जितेंद्र मिस्त्री, नगर महामंत्री श्याम किशोर, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, नगर मंत्री अंजलि, पिंकी, नगर युवा अध्यक्ष अभिषेक झा, बाढ़ जिला महिला मोर्चा मंत्री रंजना गुप्ता, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महामंत्री पूनम केशरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Read also- यह सदी हिन्दुओं की सदी है : आलोक कुमार

  दूसरी ओर फतुहा दक्षिण मंडल के सोनारू गांव में संगठन जिला बाढ़ की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय की अध्यक्षता में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर भी सोनारू गांव में अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार वत्स, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी कुशवाहा, अनु.जा. मोर्चा दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, रंजीत पासवान, आलोक नाथ, अर्चना कुमारी, चौरसिया देवी सहित दर्जनों महिला मोर्चा की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.