शहर के वाणी पुस्तकालय में किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर नगर राजद अ...
राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई

 फतुहा,अमरेंद्र। शहर के वाणी पुस्तकालय में किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर नगर राजद अध्यक्ष डॉ दयानंद प्रसाद सिंह ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्कपांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 इस अवसर पर चौधरी साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा गया कि हमेशा किसानों के हित में ही सोचते थे। वह किसानों के प्रबल समर्थक और हितैषी थे। इन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जो आज भी राजनीतिक क्षेत्र में मिसाल बना हुआ है। ये आकर्षक व्यक्तित्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे। जिसके कारण ये देश के प्रधानमंत्री के पद पहुंच कर पद की शोभा बढ़ाए। यह और बात है कि उन्हें प्रधानमंत्री पद पर रह कर काम करने का बहुत ही कम समय के लिए मिला।

Read also इंटरनेशनल ब्राइडल शो के प्रतिभागियों ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर किया थीम शूट

मौके पर वरिष्ठ राजद नेता शिवपूजन प्रशांत, प्रदेश महासचिव श्यामनंदन यादव, मो० खुददुश, अपलेन्दु कुमार, राधेश्याम प्रसाद, भोला सिंह, मनोज कुमार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने नेता चौधरी चरण सिंह को याद किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.