हाल ही राजद में शामिल हुए तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर को आज राजद का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनित किया गया है। यह मनोनयन राजद के राष्...
राजनीति

तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

पटना, संवाददाता। हाल ही राजद में शामिल हुए तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर को आज राजद का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने किया है। इसकी जानकारी राजद के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मीडिया को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि करुणासागर भारतीय पुलिस सेवा से अवकाश ग्रहण करने के बाद पिछले दिनों राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। राजद कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने करुणासागर को राजद की सदस्यता दिलाई थी।

इसे भी पढ़ें- जातीय जनगणना कराने के लिए महागठबंधन सरकार कृत संकल्पित

राजद प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से परामर्श कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द द्वारा त्रिवेणी यादव को जमुई जिला राजद का अध्यक्ष एवं मुरारी राम को प्रधान महासचिव के साथ ही संतोष सरदार को सुपौल जिला राजद का अध्यक्ष एवं भूपनारायण यादव को प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है।

इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर झुंड बना रहे हैंः मनोज शर्मा

तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, कोषाध्यक्ष मो. कामरान, प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, महासचिव संजय यादव, निर्भय अम्बेडकर, प्रमोद राम,मदन शर्मा, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, फैयाज आलम कमाल, प्रदेश सचिव संजीव मिश्रा, प्रमोद सिन्हा, देवेन्द्र सिंह उर्फ देवू बाबू सहित अनेक नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।