जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने BIA हॉल पटना में आयोजित ‘‘लाल बहादुर शास्त्री जयंती-सह-सम्मान समारोह" की अध्यक्षता करते ह...
राजनीति

लाल बहादुर शास्त्री के दर्शाये मार्गदर्शन पर सरकार काम कर रही हैः उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने BIA हॉल पटना में आयोजित ‘‘लाल बहादुर शास्त्री जयंती-सह-सम्मान समारोह” की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश को ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा देकर लोगों को एक रहने और देशभक्त बनने का सुझाव दिया था। उनकी कार्यशैली देश और समाज के लिए समर्पित थी। उन्होंने सादगी जीवन में रहकर देश की सेवा और समाज की सेवा कैसे किया जा सकता है, उसका मार्ग प्रसस्त किया था। हमलोगों को उनके द्वारा दर्शाये मार्गदर्शन पर अमल करने की आवश्यकता है। हमारी राज्य की सरकार इस दिशा में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रख कर कई कार्य किये हैं और कई कार्य कर रही है।

 उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (कलमजीवी प्रकोष्ठ) डॉ. प्रभात चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने मंत्रित्व काल में पहली बार पुलिस द्वारा लाठी प्रयोग की जगही पानी बौछार का प्रयोग किया। इसी तरह परिवहन विभाग में उन्होंने पहलीबार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति करने का प्रयोग किया, यह दोनों प्रयोग सफल रहा।

उक्त अवसर पर अतिथि, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा और कार्यालय प्रभारी (समाज सुधार)  राजीव रंजन ने समाजसेवी गौरव राय, वसंत थिरानी,  अमृता सिंह, पल्लवी सिन्हा, रंजीत श्रीवास्तव, निशी मिश्रा, चेतना, मीडिया प्रतिनिधियों में मदन कुमार, आलोक कुमार, प्रेम कुमार, धीरेन्द्र गुप्ता, उपन्यासकार माधुरी सिन्हा, चिकित्सक डॉ शौर्य, डॉ रंजन, डॉ चेतना, कलमजीवी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार रतन, प्रदेश महासचिव चेतन थिरानी, अनुराग समरूप, रश्मि लता, प्रदेश सचिव अंकिता पल्लव और   रोहितेश कुमार सिन्हा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 उक्त अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए अपने-अपने विचारों को कलमजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार रतन और महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने रखा। धन्यवाद ज्ञापन कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रश्मि लता ने की। मंच संचालन कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अंकिता पल्लव ने की। कार्यक्रम का लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। फिर लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित वृतचित्र भी प्रदर्शित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.