भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना आगमन पर बीजेपी नेता और फतुहा विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी ई. सत्येन्द्र क...
राजनीति

ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत

पटना, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना आगमन पर बीजेपी नेता और फतुहा विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटना वूमेन्स कॉलेज के पास उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।इस स्वागत कार्यक्रम के लिए भारी संख्या में फतुहा से भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहले ही पटना पहुंच चुके थे।

  पार्टी की कमान संभालने के बाद जेपी नड्डा जी का यह पहला भव्य स्वागत पटना में हुआ है। पटना एयरपोर्ट से लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं ज्ञान भवन गाँधी मैदान तक रोड शो भी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता उनपर पुष्पवर्षा कर रहे थे।

Read also –लघुकथा गद्य साहित्य के लिए क्रकेट के T-20 मैच की तरह हैः मुकेश महान

 भाजपा नेता ई. सत्येन्द्र सिंह ने अपने विधान सभा के मंच नंबर चार पर पुष्प भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद भी साथ में थे।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 बतातें चलें कि पटना के ज्ञान भवन में बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार आगमन हुआ है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.