मांझी का जनता दरबार
राजनीति

जनता दरबार में हाजिर हुए हम नेता,मांझी ने सुनी लोगों की समस्याएं

पटना, अनमोल कुमार। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जनता दरबार की शुरुआत की है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित दूसरे जनता दरबार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार, पार्टी के विधायक डॉक्टर अनिल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश पटेल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इन नेताओं ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी और त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर बात की ।       

     पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हमारी पार्टी गरीबों और दलितों की पार्टी है। हमारे यहां जो जनता दरबार में आते हैं, उनके पास ना तो अच्छा कपड़ा है, ना जमीन, ना घर, ना ही पैसा और जिनकी समस्या अनंत है। हमारे पास जनता दरबार में वह लोग आते हैं जिन्हें मुझ पर विश्वास है। मैं धन्यवाद देता हूं, पदाधिकारियों को जो जनता दरबार में आई हुई शिकायतों सकारात्मक नजरिया रखते हैं।

    पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लघु जल संसाधन/अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन से पत्रकारों से कहा कि हमारे पास जो भी समस्याएं आती हैं, वह ज्यादातर गरीब और अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं महिला उत्पीड़न की समस्याएं जनता दरबार में ज्यादा देखने को मिलती है। उन समस्याओं का निदान हो इसके लिए हमारा पूरा प्रयास होता है।

 उन्होंने कहा कि जनता के लिए आयोजित इस दरबार में आए हुए सभी आवेदन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हमारे द्वारा बिहार सरकार में मंत्री के नाते फोन पर या संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु वार्ता करने के साथ-साथ उन्हें पत्र भी भेजे जाते हैं। जिसकी सूचना भी दी जाती है।  

   इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/astrology/know-why-do-hair-come-out-again-and-again-in-your-own-food-and-what-is-the-solution-14320-2021-09-14/

  पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि पार्टी द्वारा दूसरी बार आयोजित कार्यक्रम में पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा संख्या में लोग अपनी शिकायतों को लेकर आए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। 

   पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि  हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी चार दिवसीय दिल्ली यात्रा पर रहेंगे। मांझी जी का चार दिवसीय दिल्ली यात्रा स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर है। वह 17 तारीख को दिल्ली से पटना वापस लौटेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.