देश में जहां भी एनडीए की सरकार है। उक्त बातें जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।नीति आयोग के अनुसार बि...
राजनीति

एनडीए शासित राज्यों में सबसे ज्यादा गरीबीः जाप अध्यक्ष पप्पू यादव

–कुलपति नियुक्ति की सीबीआई जांच हो । पटना,संवाददाता। देश में जहां भी एनडीए की सरकार है। वहीं गरीबी सबसे ज्यादा हैं। नीति आयोग के अनुसार बिहार में 51.91 प्रतिशत  ,उत्तर प्रदेश में 37.79 प्रतिशत मध्यप्रदेश में 36.65 प्रतिशत गुजरात में 18.27 प्रतिशत  जनसंख्या गरीब हैं। उक्त बातें जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

  जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ लोगों को बांटने की राजनीति करती हैं, इन्हें विकास के कोई लेना देना नहीं है। पप्पू यादव ने कहा की केरल में मात्र 0.79 प्रतिशत गरीबी हैं। बिहार विकास के सभी मानकों पर सबसे नीचे हैं।  हमें गरीबी को हटाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। इस गरीबी के लिए सभी जिम्मेदार हैं। बिहार के बदहाली के लिए यंहा के नेता जिम्मेदार हैं। लालू परिवार को बेरोजगारी पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं। राजद और एनडीए के 30 साल के शासनकाल में बिहार की स्थिति बदहाल हो गई हैं। बिहार की गरीबी हमसब के लिए अभिशाप हैं। विगत 40 साल से सभी सरकारों ने गरीबी को बढ़ाया हैं। जनअधिकार पार्टी बिहार की गरीबी हटाने को लेकर सड़कों पर लड़ाई लड़ेगीं।

 पप्पू यादव ने कहा बिहार में विश्वविधालयों में कुलपति की नियुक्ति की सीबीआई जांच हो। विश्वविधालय में नियुक्ति आरएसएस के लोगों के इशारे पर हो रही है। पैसे के बल पर कुलपति की नियुक्ति हो रही है। दूसरे प्रदेशों से लोगों को बिहार लाकर वीसी बनाया जा रहा है, जिसमे करोडों का लेनदेन होता हैं। मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र कुमार सिंह सभी तरह के घोटाले में संलिप्त है। संघ के लोगों ने विश्वविधालय में दुधारू गाय बना दिया हैं। लखनऊ से बैठा एक व्यक्ति पैसे पर वीसी की नियुक्ति कर रहा है। बिहार के बाहर के लोगों को कुलपति बनाया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी बिहार से बाहर के सभी भ्रष्ट कुलपतियों के खिलाफ यूनिवर्सिटी से लेकर सड़कों तक लड़ाई लड़ेगीं।

  जाप अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश जी की सरकार में दलितों पर हत्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है। जदयू नेता धर्मेंद्र चन्द्रवंशी को अभिषेक सिंह और जय गुप्ता नामक अपराधियों ने गोली  मारी है। प्रशासन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.