कोरोना काल में जब पक्ष और विपक्ष गायब थे। एम्बुलेंस को छुपा कर भाजपा नेता अपने घर पर रखे थे। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड नहीं था। बिहार का...
राजनीति

भाजपा व अस्पताल माफियाओं के दबाव में मुझे गिरफ्तार किया गया: पप्पू यादव

बिहार में कांग्रेस सशक्त भूमिका निभाए: पप्पू यादव

पटना,संवाददाता। कोरोना काल में जब पक्ष और विपक्ष गायब थे। एम्बुलेंस को छुपा कर भाजपा नेता अपने घर पर रखे थे। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड नहीं था। बिहार का स्वास्थ्य सिस्टम कॉलेप्स कर गया था। हमने ऑक्सीजन की व्यवस्था की। सरकार की कमियों को उजागर किया। बिहार सरकार के चार मंत्री और दो पदाधिकारी ने साजिश रचकर मुझे गिरफ्तार करवाया।

  ये बातें लगभग 5 महीने जेल में रहने के बाद रीहा हुए पप्पू यादव पटना में प्स को संबोधित करते हुआ कह रहे थे। उन्होंने कहा कि समय आने पर इनके साजिश का पर्दाफाश भी करूंगा। लगभग पांच महीनों के बाद जेल से रिहा होने के बाद आज पप्पू यादव पटना पहुंचे और प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के कई नेताओं के अस्पताल हैं जो कोरोना में पैसा उगाही करते हैं। इन लुटेरे अस्पतालों के खिलाफ मेरा संघर्ष जारी रहेगा। सरकार के लाख दमन के बाद भी मेरी सेवादारी जारी रहेगी। मेरा नीतीश  कुमार से आग्रहः है कि सरकार के अंदर मौजूद भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Read also- राजद का प्रशिक्षण शिविर : संघर्ष और उपलब्धियों को जानें और प्रचार करेंःतेजस्वी

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को धन्यवाद, जिसने जेल के दौरान मेरे स्वास्थ का ख्याल रखा। नीतीश जी जब जब बिहार सरकार जनता के प्रति उदासीन होगी। जाप सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।

    प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि   बिहार की एक विपक्षी पार्टी है जो ईडी और सीबीआई के डर से भाजपा से आंतरिक समझौता किया है। इसके नेता भाजपा पर हमला नहीं करते हैं, वे लगातार नीतीश कुमार से सवाल करते हैं। आखिर क्या कारण है केन्द्र सरकार बिहार के इस घोटालेबाज नेता पर इतने भरष्ट्राचार के केस होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती है। इनकी सम्पति को जप्त नहीं करती है।     पप्पू यादव ने कहा कि बिहार का एक विपक्षी पार्टी  सौदेबाजी का काम करती है। इस विपक्षी पार्टी की भाजपा से पूरी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि मेरा कांग्रेस से आग्रह है कि बिहार में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए। ब्लैकमेलर पार्टी से अपना नाता तोड़े। जिससे यदि कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार देती हैं तो जाप कांग्रेस का सहयोग करेगी।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अख़लाक़ अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, भाई दिनेश, प्रदेश प्रवक्ता शान परवेज, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी चौबे, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, सचितानन्द सिंह ,गौतम आनन्द, आजाद चांद सहित पार्टी के सभी महत्वपूर्ण नेता उपस्थित थे। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.