रसोइयों की मांगों को लेकर गरजे जय सिंह राठौड़। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइयां फ्रन्ट के तत्वावधान में दो दिवसीय रसोइयों का ' भुखमरी मिटाओ ...
राजनीति

रसोइयों की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : जय सिंह राठौड़

पटना,संवाददाता। रसोइयों की मांगों को लेकर गरजे जय सिंह राठौड़ । राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइयां फ्रन्ट के तत्वावधान में दो दिवसीय रसोइयों का ‘ भुखमरी मिटाओ अधिकार दिलाओ महाधरना ‘ संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल के नेतृत्व में गर्दनीबाग पटना में शुरू हुआ। जिसमें बिहार राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 इस मौके पर संगठन के संरक्षक जय सिंह राठौर ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को गरिमा पूर्वक जीने का अधिकार है, लेकिन सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवाहर कर रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों की स्थिति बंधुआ मजदुरों से भी बदत्तर हो गई है। ऐसे में अगर रसोइयों की मांगो पर विचार नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आन्दोलन के लिए बाध्य होगा,जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।

  संगठन के संस्थापक-सह- राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल ने कहा कि वर्तमान समय में रसोइयों की हालत सही नहीं है। वर्तमान में मिलने वाला मानदेय 1650/- (एक हजार छः सौ पचास रुपये) इस भीषण महंगाई में ऊंट के मुह में जीरे के समान है। और मिलने वाला मानदेय भी रसोइयों को समय से नहीं मिलता है, जिसके कारण रसोइया भुखमरी की शिकार हो रहे हैं। पैसे के अभाव में पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण बिमारियों का शिकार होकर समय से पहले काल के गाल में समा जाते हैं जो बहुत ही हृदय विदारक है।  

इसे भी पढ़ें- जानें अपने ग्रह और अहंकार के बारे में

 उन्होंने सरकार से रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी (minimum wages) कम से कम 10000/- रूपये प्रत्येक माह भुगतान करने तथा रसोइयों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी की मांग की।

 धरना सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार यादव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से रसोइयों की हौसला अफजाई करते हुए एक जुट होकर आन्दोलन चलाने का आह्वान किया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 धरना को प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुंवर प्रदेश संयोजक उपेन्द्र कुमार प्रदेश प्रभारी लाल बिहारी राम, माधुरी कुमारी, सुनैना देवी, मो० शकील, जीतू कुमार, रामप्रवेश चंद्रवंशी, शिवदत पासवान, महेन्द्र पासवान, सुनीता देवी, लाल बिहारी यादव, नरेश पासवान, जगन पाण्डेय, राजमतो देवी राम बालक ठाकुर, सीताराम चौधरी, मानो देवी, आशा देवी, कृत्यानंद कुमार, उपेन्द्र कुमार, निर्मला देवी, अनीता देवी, सुरेश राय, पवन शुक्ला, सुधांशु कुमार, क्रांति सिंह, एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मन्टू चौधरी ने सयुंक्त रूप से संबोधित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.